-
☰
उत्तर प्रदेश: जींद में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता हुई आयोजित, महिलाओं ने दिखाया दमखम
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जींद महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 25 नवंबर को जींद में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीडीपीओ सुमन के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान करना रहा। विभिन्न खेल श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को क्रमशः 2100 रुपये, 1100 रुपये और 750 रुपये की नकद पुरस्कार राशि के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साइकिल रेस में चंदा रानी ने प्रथम, हेमलता ने द्वितीय और रीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग की 400 मीटर दौड़ में ज्योति प्रथम, काजल द्वितीय और ममता तृतीय रहीं। इसी आयु वर्ग की 300 मीटर दौड़ में मुस्कान ने पहला, मोकिना ने दूसरा और दीक्षा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बबीता प्रथम, माफी द्वितीय और सुनीता तृतीय रहीं। डिस्कस थ्रो में ओमपति ने पहला, राजबाला ने दूसरा और सुनीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में अनीता प्रथम, सुदेश द्वितीय और राजरानी तृतीय रहीं। सीडीपीओ सुमन ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को जिला स्तर पर तथा जिला स्तर के विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं महिलाओं को अपनी छिपी प्रतिभा पहचानने और समाज में सशक्त पहचान बनाने का अवसर देती हैं। कार्यक्रम में डीपीई जयभगवान, पीटीआई वीरेंद्र, गरिमा, सुपरवाइजर दर्शना, प्रीति, विद्या, प्ले स्कूल कोऑर्डिनेटर बबीता, क्लर्क संदीप सिंह सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
तेलंगाना: मुआवजे के 18 लाख रुपये के लिए पति की हत्या का आरोप, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
बिहार: संविधान दिवस पर पहाड़पुर विद्यालय में उत्साह, 916 विद्यार्थियों की रही उपस्थिति
दिल्ली: संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ
उत्तर प्रदेश: रायबरेली में कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नाम का भी जिक्र
बिहार: सहरसा में स्कूल की बाउंड्री निर्माण पर उठे सवाल, घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप