-
☰
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अपराध की रोकथाम और वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सहारनपुर पुलिस को सफलता मिली है। थाना बड़गांव पुलिस ने चेकिंग और दबिश के दौरान दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार शर्मा के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना बड़गांव पुलिस ने 14 अगस्त 2026 को ग्राम शिमलाना में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बबला पुत्र अमरनाथ और अंकित पुत्र अक्षय, दोनों निवासी ग्राम शिमलाना, थाना बड़गांव, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, बबला के खिलाफ आबकारी अधिनियम से संबंधित मामले में न्यायालय से वारंट जारी था। वहीं अंकित भी आबकारी अधिनियम से जुड़े एक मामले में वारंटी था। दोनों को संबंधित मामलों में गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, बबला के खिलाफ मारपीट, आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। वहीं अंकित के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट से संबंधित कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। इस कार्रवाई को थाना बड़गांव पुलिस की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नरेंद्र भड़ाना, उपनिरीक्षक मौ. कामिल, कांस्टेबल हिमांशु और कांस्टेबल अनिल कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अपराधियों और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश: अनियंत्रित बाइक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को मारी टक्कर, महिला की मौत, 8 घायल
राजस्थान: हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर विशाल मेहंदी प्रतियोगिता, राजस्थानी गीतों पर झूमीं महिलाएं
गुजरात: शिनोर तालुका में विकास कार्यों की सौगात, विधायक अक्षय पटेल ने किया शुभारंभ और उद्घाटन
उत्तर प्रदेश: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, एकता और भाईचारे का लिया संकल्प
उत्तर प्रदेश: झिंझाना में निकली भव्य तिरंगा रैली, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा नगर