Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण को लेकर एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने की अपील, मिशन शक्ति टीमें चलाएंगी जागरूकता अभियान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 24/11/2026 10:55:50 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 24/11/2026 10:55:50 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बच्चों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने और उनके बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बागपत पुलिस भी टीकाकरण जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बच्चों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने और उनके बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बागपत पुलिस भी टीकाकरण जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएगी। सोमवार, 23 नवंबर 2026 को जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह को बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संपूर्ण टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण की कोई भी खुराक छूटनी नहीं चाहिए। अभिभावक नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध निःशुल्क टीकाकरण सुविधा का लाभ उठाएं।

एसपी ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य और उनका सुरक्षित भविष्य समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभिभावकों की थोड़ी सी जागरूकता बच्चों को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों को निर्देशित किया कि महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के साथ-साथ बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण के प्रति भी व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। मिशन शक्ति प्रभारी अपनी टीम के साथ प्रतिदिन अलग-अलग क्षेत्रों, गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर लोगों को टीकाकरण का महत्व समझाएंगे और निर्धारित समय पर बच्चों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे।

इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ने एक विशेष संदेश भी दिया है— "5 साल में 7 बार, छूटे न टीका एक भी बार।" उन्होंने कहा कि संपूर्ण टीकाकरण केवल बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने लोगों से स्वयं जागरूक बनने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने कहा कि बागपत पुलिस कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related News

छत्तीसगढ़: हाईकोर्ट के आदेश में छेड़छाड़ कर जमानत के नाम पर 2.75 लाख रुपये लेने का आरोप, जांच बिलासपुर पुलिस को भेजी

दिल्ली: कानूनी जागरूकता को लेकर न्याय एवं अधिकार समिति ने आयोजित की विचार गोष्ठी

उत्तर प्रदेश: दादरी में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से 23 वर्षीय आरोपी घायल

मध्य प्रदेश: सुबह 11 बजे तक स्कूल नहीं पहुंचे शिक्षक, इंतजार के बाद घर लौट रहे बच्चे; ग्रामीणों ने शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़: पुनर्वास सुविधाओं की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे भू-विस्थापित, मकान किराया, मुआवजा और रोजगार की उठाई मांग

उत्तर प्रदेश: श्रद्धा सबुरी ढाबा प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग, व्यापारी संगठन ने एएसपी को सौंपा ज्ञापन


Featured News