-
☰
उत्तर प्रदेश: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के AAP छोड़ने और BJP में जाने के दावों की चर्चा हुए तेज
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: चंडीगढ़ पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेस आयोजित कर आप से इस्तीफा देने का एलान किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: चंडीगढ़ पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेस आयोजित कर आप से इस्तीफा देने का एलान किया है। राघव चड्ढा सहित छह और सांसद बीजेपी ज्वाइन करेंगे। संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "हमने फैसला किया है कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के हम दो-तिहाई सदस्य भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए भाजपा में विलय कर लेंगे।" सात राज्यसभा सांसदों की लिस्ट में राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालिवाल, राजेंद्र गुप्ता और विक्रमजीत साहनी शामिल हैं। मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने घोषणा की कि वे पार्टी के पांच अन्य सांसदों के साथ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। राघव चड्ढा ने कहा कि AAP के 10 राज्यसभा सांसदों में से सात भाजपा में विलय करने जा रहे हैं। चड्ढा ने कहा, "संविधान के अनुसार, किसी भी पार्टी के कुल सांसदों में से दो-तिहाई सांसद दूसरी पार्टी में विलय कर सकते हैं।"
गुजरात: अवैध शराब फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, ₹5.14 लाख का मुद्देमाल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
गुजरात: 15 दिन चला महिला सशक्तिकरण अभियान, छात्रों में जागरूकता
उत्तर प्रदेश: कॉलेज में जागरूकता अभियान हुआ शुरू , छात्राओं ने दिखाया उत्साह
उत्तर प्रदेश: एनएच 35 पर दर्दनाक हादसा, सड़क पार कर रही महिला कुचली
उत्तर प्रदेश: ग्रामीण क्षेत्रों में विलुप्त होती कुश्ती, खिलाड़ियों में निराशा
राजस्थान: लोहावट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने दो आरोपी दबोचे