-
☰
उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर जनपद के पुवायां थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस के अनुसार बोलेरो वाहन (UP 82 Q 8382) शाहजहांपुर से खुटार की ओर जा रहा था। सुबह करीब 11 बजे फ्लाईओवर के पास चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह भीषण दुर्घटना हुई। बोलेरो ने बाइक (UP 27 BV 3343) को जोरदार टक्कर मार दी, जिस पर एक ही परिवार सवार था। हादसे में अरुण (35) पुत्र राकेश निवासी मोहल्ला रामनगर बगिया, थाना निगोही अपनी पत्नी सीमा (32), पुत्री दीक्षा (10) और पुत्र नैतिक (3) के साथ बाइक से जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि अरुण, दीक्षा और नैतिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सीमा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुवायां पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
राजस्थान: जिला उत्थान योजना की हुई समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
राजस्थान: मुआवजा व बीमा क्लेम में भेदभाव के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
राजस्थान: कैश वैन में लगी भीषण आग, निवाई झिलाई पुलिया पर मची अफरा-तफरी
हरियाणा: विजय पर्व पर पुष्कर सिंह धामी ने सराहा डायरेक्ट सेलिंग मॉडल
उत्तर प्रदेश: गैस सिलेंडर विस्फोट से गंभीर रूप से झुलसी महिला, गांव में बना दहशत का माहौल