Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: डीजल धोखाधड़ी के बाद थार चालक गिरफ्तार, सेल्समैन घायल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 28/02/2026 12:54:26 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 28/02/2026 12:54:26 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना क्षेत्र बादलपुर के अंतर्गत एनटीपीसी कट के पास, पेट्रोल पंप पर एक बिना नंबर की थार गाड़ी पर मौजूद चालक द्वारा डीजल डलवाया गया तथा डीजल के पैसे बिना दिए थार चालक अपनी गाड़ी वहां से भगाकर दादरी बाईपास की ओर चला गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना क्षेत्र बादलपुर के अंतर्गत एनटीपीसी कट के पास, पेट्रोल पंप पर एक बिना नंबर की थार गाड़ी पर मौजूद चालक द्वारा डीजल डलवाया गया तथा डीजल के पैसे बिना दिए थार चालक अपनी गाड़ी वहां से भगाकर दादरी बाईपास की ओर चला गया। यह देखकर पेट्रोल पंप पर मौजूद सेल्समैन कुलदीप शर्मा पुत्र नरेंद्र शर्मा निवासी दादरी मोटरसाइकिल से उसका पीछा करने लगा, दादरी बाईपास पर कोट चौकी क्षेत्र अंतर्गत सेल्समैन ने थार चालक को रोकने का प्रयास किया तो उक्त थार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी तथा सेल्समैन कुलदीप उस गाड़ी से टकरा गया जिस कार उसको चोट लग गयी। थार गाड़ी को चालक हर्ष पुत्र मनोज मवई निवासी ग्राम जोली थाना सिकंदराबाद बुलंदशहर उम्र लगभग 22 वर्ष को गाडी सहित कोट चौकी पर हिरासत में लिया गया है। सेल्समेन कुलदीप शर्मा को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जो उपचाराधीन है, स्थिति सामान्य है। मौके पर शांति व्यवस्था स्थापित है। थाना बादलपुर पुलिस द्वारा तहरीर प्राप्त कर  अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


Featured News