Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: राजभर बस्ती में जलभराव बना बड़ी समस्या, सड़क निर्माण नहीं होने से बढ़ी लोगों की परेशानी

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Arun Kumar Patel , Date: 14/07/2026 04:21:42 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Arun Kumar Patel ,
  • Date:
  • 14/07/2026 04:21:42 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: विधानसभा क्षेत्र बेल्थरा रोड के अंतर्गत ग्राम पंचायत शमसुद्दीनपुर की राजभर बस्ती में जलभराव की गंभीर समस्या से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। लगातार जलभराव के कारण बस्ती की सड़कें कीचड़ और पानी से भर गई हैं, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या के कारण बच्चों को स्कूल जाने, महिलाओं को दैनिक कार्यों के लिए निकलने तथा बीमार एवं बुजुर्ग लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार आपात स्थिति में मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता, जिससे गंभीर परेशानी उत्पन्न हो रही है। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र जल निकासी एवं सड़क निर्माण की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो समस्या और गंभीर हो सकती है। इस अवसर पर पंकज राजभर, अवधेश राजभर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की।