-
☰
उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से “स्कूल चलो अभियान” का किया शुभारंभ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा वाराणसी से आज “स्कूल चलो अभियान” का शुभारंभ किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा वाराणसी से आज “स्कूल चलो अभियान” का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण डायट परिसर व जनपद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में किया गया। उक्त प्रसारण कार्यक्रम को आज छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना। माननीय मुख्यमंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि कोई भी बच्चा विद्यालय जाने से वंचित न रहे। यह सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। कहा कि विद्यालयों में संचालित विभिन्न योजनाएं जैसे कायाकल्प योजना, डीबीटी योजना एवं निपुण भारत मिशन अत्यंत सफल रही हैं, जिसके परिणामस्वरूप बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जयराम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनंद पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी रॉबर्ट्सगंज श्री महेंद्र मौर्य, डीसी ट्रेनिंग श्री जय किशोर वर्मा, डायट के समस्त प्रवक्ता गण, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं तथा परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है।
उत्तर प्रदेश: डीएम ने पोस्टमार्टम हाउस सुविधाएं सुधारने करने के दिए निर्देश
राजस्थान: महेश कुमार ने राजस्थान बॉडीबिल्डिंग में कांस्य पदक जीता
हरियाणा: नशा मुक्ति जागरूकता टीम अधिकारियों से मुलाकात कर जींद के लिए हुई रवाना
हरियाणा: एसडीएम ने जल आपूर्ति सुधार और शिकायतों के त्वरित निपटान के दिए निर्देश
हरियाणा: सांसी समाज की महापंचायत, फिजूलखर्ची व कुरीतियों पर लिए सख्त फैसले
मध्य प्रदेश: ट्रक के अंदर फांसी पर लटकता मिला चालक का शव, यूपी नंबर का बताया जा रहा ट्रक