-
☰
उत्तराखंड: हाईवे पर मानवता की मिसाल: खराब कार सवारों की मदद को आगे आई पुलिस टीम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर तैनात पुलिस टीम ने मानवता और जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर परेशान यात्रियों की मदद कर सराहनीय कार्य किया।
विस्तार
उत्तराखंड: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर तैनात पुलिस टीम ने मानवता और जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर परेशान यात्रियों की मदद कर सराहनीय कार्य किया। गुरुवार 18 जून को उपनिरीक्षक प्रवेश शर्मा अपनी टीम के साथ हाईवे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बड़गांव कट के पास दिल्ली से देहरादून जा रही एक कार अचानक खराब हो गई। इंजन में आई तकनीकी खराबी के कारण कार बीच रास्ते में रुक गई, जिससे उसमें सवार लोग घबरा गए और अनजान क्षेत्र में खुद को असहाय महसूस करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस टीम तुरंत कार सवारों के पास पहुंची। उपनिरीक्षक प्रवेश शर्मा ने यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्या जानी और उनका हालचाल भी पूछा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई तथा कार को सुरक्षित तरीके से वर्कशॉप तक भिजवाने की व्यवस्था कराई। स्थानीय थाना प्रभारी उम्मेद कुमार के निर्देशन में हाईवे पर तैनात पुलिसकर्मियों की यह कार्यशैली आमजन के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस टीम लगातार हाईवे और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सक्रिय रहकर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है। यात्रियों ने पुलिस की इस मदद और संवेदनशील व्यवहार की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में पुलिस ने जिस तरह तुरंत सहायता की, उससे उन्हें काफी राहत मिली। जाते समय यात्रियों ने पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रवेश शर्मा, हेड कांस्टेबल सुधीर कुमार, कांस्टेबल अनिकेत तथा चालक होमगार्ड सुंदर पाल मौजूद रहे।
राजस्थान: श्रुत पंचमी पर टोंक में मुनि संघ का भव्य मंगल प्रवेश, जिनवाणी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
गुजरात: हाईटेंशन लाइन मुद्दे पर किसानों का आंदोलन तेज, न्याय और मुआवजे की उठी मांग
उत्तर प्रदेश: जैन समाज ने निकाली जिनवाणी माँ की भव्य पालकी यात्रा
उत्तर प्रदेश: विकास प्राधिकरण पर अवैध निर्माण को संरक्षण देने के आरोप, जेई की भूमिका पर उठे सवाल
हरियाणा: सफाई अभियान तेज, कचरा फैलाने वालों पर नगर परिषद की सख्त कार्रवाई
गुजरात: ऊंझा नगरपालिका को मिला आधुनिक फायर टेंडर, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत