-
☰
छत्तीसगढ़: 37 साल की सेवा के बाद कार्यपालन अभियंता अरुण मिश्रा सेवानिवृत्त, भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: सूरजपुर जल संसाधन विभाग सूरजपुर में पदस्थ कार्यपालन अभियंता श्री अरुण कुमार मिश्रा, 37 वर्षों की समर्पित सेवा पूर्ण कर 30 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हुए।
विस्तार
छत्तीसगढ़: सूरजपुर जल संसाधन विभाग सूरजपुर में पदस्थ कार्यपालन अभियंता श्री अरुण कुमार मिश्रा, 37 वर्षों की समर्पित सेवा पूर्ण कर 30 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हुए। विभागीय कार्यालय में उनके सम्मान में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री मिश्रा के साथ बिताए कार्यकाल के संस्मरणों को याद करते हुए उनके प्रति हार्दिक स्नेह एवं सम्मान व्यक्त किया तथा उनके जीवन के अगले अध्याय के लिए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर श्री अरुण कुमार मिश्रा ने भी भावविभोर होते हुए विभाग के समस्त स्टाफ को उनके अमूल्य सहयोग एवं स्नेह के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। उनके शब्दों में विभाग के प्रति गहरी कृतज्ञता और 37 वर्षों की स्मृतियों का भावपूर्ण संगम दिखा। सेवानिवृत्ति के अवसर पर कलेक्टोरेट सूरजपुर में कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने भी श्री मिश्रा को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी दीर्घ एवं निष्ठापूर्ण सेवाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और उन्हें ससम्मान विदाई प्रदान की।
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर CMO कार्यालय में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र का खुलासा, कई कर्मचारी निलंबित
उत्तर प्रदेश: डगा गांव जमीन विवाद में भरत सिंह मुश्किलों में प्रशासन ने जांच जारी
छत्तीसगढ़: सूरजपुर बसदेई में चैत्र पूर्णिमा पर भव्य हनुमान जन्मोत्सव का किया आयोजन
उत्तर प्रदेश: सरिया चोरी का आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में माल बरामद
उत्तर प्रदेश: जमानिया में हाईटेंशन लाइन से शॉर्ट सर्किट, गेहूं की फसल जलकर खाक