-
☰
राजस्थान: महावीर जयंती के पावन अवसर पर शहर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: फलोदी महावीर जयंती के पावन अवसर पर शहर में ओसवाल समस्त न्यात समिति के तत्वावधान में विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: फलोदी महावीर जयंती के पावन अवसर पर शहर में ओसवाल समस्त न्यात समिति के तत्वावधान में विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह तड़के प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद चूड़ीघर मोहल्ला स्थित जैन धर्मशाला से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई भगवान महावीर जिनालय पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान महावीर के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
महावीर जयंती के उपलक्ष्य में जिनालय को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा मंदिर में तीर्थंकरों की प्रतिमाओं की विशेष अंगरचना की गई। दोपहर में विधिवत पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रात्रि में भक्ति संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भक्तिमय प्रस्तुतियों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। महावीर जयंती के अवसर पर जैन धर्मावलंबियों के व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। इसके साथ ही दोपहर में ओसवाल समाज के न्याति नोहरे में सामूहिक प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने एक साथ प्रसाद ग्रहण कर सामाजिक एकता का परिचय दिया।
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर CMO कार्यालय में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र का खुलासा, कई कर्मचारी निलंबित
उत्तर प्रदेश: डगा गांव जमीन विवाद में भरत सिंह मुश्किलों में प्रशासन ने जांच जारी
छत्तीसगढ़: सूरजपुर बसदेई में चैत्र पूर्णिमा पर भव्य हनुमान जन्मोत्सव का किया आयोजन
उत्तर प्रदेश: सरिया चोरी का आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में माल बरामद
उत्तर प्रदेश: जमानिया में हाईटेंशन लाइन से शॉर्ट सर्किट, गेहूं की फसल जलकर खाक