Contact for Advertisement 9919916171


दिल्ली: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर अज्ञात ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पुलिस ने यात्रियों की मदद की

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Ghanshyam Das , Date: 10/11/2026 10:36:36 am Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 10/11/2026 10:36:36 am
Share:

संक्षेप

दिल्ली: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर अज्ञात ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पुलिस ने यात्रियों की मदद कीदिल्ली: सहारनपुर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सोमवार, 9 नवंबर को ग्राम दल्हेड़ी पुल के निकट एक सड़क हादसा होते-होते टल गया। 

विस्तार

दिल्ली: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर अज्ञात ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पुलिस ने यात्रियों की मदद कीदिल्ली: सहारनपुर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सोमवार, 9 नवंबर को ग्राम दल्हेड़ी पुल के निकट एक सड़क हादसा होते-होते टल गया। दोपहर करीब 1:30 बजे एक अज्ञात ट्रक ने कार को साइड से टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, कार में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई।

जानकारी के अनुसार, शामली से मसूरी जा रही कार संख्या HR 20BD 6461 को दल्हेड़ी गांव के पास एक्सप्रेसवे पर अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर रुक गई। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर मनिहारान थाने की हाईवे मोबाइल पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

उपनिरीक्षक प्रवेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यात्रियों का कुशलक्षेम जाना और तत्काल सहायता उपलब्ध कराई। इसके बाद हाइड्रा मशीन बुलवाकर क्षतिग्रस्त कार को सड़क से किनारे कराया गया, ताकि यातायात प्रभावित न हो और अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

उपनिरीक्षक प्रवेश शर्मा ने बताया कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई। पुलिस टीम ने यात्रियों को आवश्यक सहायता प्रदान की। यात्रियों ने पुलिसकर्मियों के व्यवहार और तत्परता की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि उपनिरीक्षक प्रवेश शर्मा ड्यूटी के दौरान इससे पहले भी राजमार्ग पर कई बार जरूरतमंद यात्रियों की सहायता कर चुके हैं। इस घटना में भी पुलिस की तत्परता से यात्रियों को समय पर मदद मिली।