Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: कार की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत, अधिकारी की बताई जा रही कार, परिजनों में आक्रोश

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 10/11/2026 10:48:33 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 10/11/2026 10:48:33 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली क्षेत्र के उपली कोठी में विधायक हंसराज पटेल के आवास के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम दिव्यांशी की मौत के बाद लोगों में भारी आक्रोश है।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली क्षेत्र के उपली कोठी में विधायक हंसराज पटेल के आवास के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम दिव्यांशी की मौत के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। हादसे को लेकर सामने आ रही जानकारी के अनुसार, बच्ची को टक्कर मारने वाली कार एक अधिकारी की बताई जा रही है। इस खुलासे के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद परिजन गंभीर रूप से घायल दिव्यांशी को कोटपूतली के बीडीएम जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। बच्ची की हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।

वहीं, परिजनों का कहना है कि देर शाम तक उन्हें बच्ची का शव नहीं मिल पाया था। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण शव सौंपने में देरी हुई। इससे परिजनों में नाराजगी बढ़ गई है।

परिजनों ने प्रशासन पर नगर परिषद के एक अधिकारी के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हादसे से जुड़े मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें न्याय मिलना चाहिए। फिलहाल हादसे में शामिल कार के मालिक और पूरे घटनाक्रम को लेकर आधिकारिक पुष्टि तथा प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है।