-
☰
गुजरात: क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का लिवर कैंसर से निधन
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह करीब 4:36 बजे निधन हो गया।
विस्तार
गुजरात: क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह करीब 4:36 बजे निधन हो गया। वे 60 वर्ष के थे। उन्हें लिवर कैंसर की चौथी स्टेज थी। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। पार्थिव शरीर को अलीगढ़ लाया गया। रिंकू ने टी20 विश्व कप बीच में ही छोड़कर चेन्नई से अलीगढ़ स्थित अपने घर के लिए प्रस्थान किया। उन्होंने अपने पिता के नाम को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम यात्रा के बाद शंकर विहार स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े बेटे सोनू ने अपने पिता को अंतिम विदाई दी।
छत्तीसगढ़: करंजी चौकी में होली शांति समिति बैठक, पुलिस की पैनी नजर और नियमों का कड़ा पालन तय
उत्तर प्रदेश: अतुल यादव ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बिजली कनेक्शन में असफलता का आरोप
उत्तर प्रदेश: राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को किया नमन
उत्तर प्रदेश: नशीला पदार्थ खिलाकर लूट व मौत के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मेला आयोजित, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान
छत्तीसगढ़: डिजिटल नागरिक सहभागिता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी किया गया आयोजित