Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: कंपनी हिंसा के बाद भारी पुलिस बंदोबस्त में जुटी 

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 28/02/2026 11:21:55 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 28/02/2026 11:21:55 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: हजीरा स्थित एएम/एनएस कंपनी में हुई हिंसा के बाद, शुक्रवार तड़के से ही पूरे इलाके को पुलिस शिविर में बदल दिया गया है।

विस्तार

गुजरात: हजीरा स्थित एएम/एनएस कंपनी में हुई हिंसा के बाद, शुक्रवार तड़के से ही पूरे इलाके को पुलिस शिविर में बदल दिया गया है। एल एंड टी के संविदा कर्मचारियों द्वारा पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की घटना के बाद किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस द्वारा गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हजीरा की सभी औद्योगिक इकाइयों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के काफिले के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। स्थिति को देखते हुए सूरत में होने वाला एक महत्वपूर्ण पुलिस सम्मेलन भी रद्द कर दिया गया है।


Featured News