Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: चुनावी रणनीति के लिए सघन जनसंपर्क और समीक्षा बैठक की गई आयोजित 
 

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Sumeja Alimamad , Date: 23/02/2026 11:46:49 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Sumeja Alimamad ,
  • Date:
  • 23/02/2026 11:46:49 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: लखपत कच्छ आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए लखपत तालुका की नारायण सरोवर तालुका पंचायत सीट के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में सघन जनसंपर्क और समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

विस्तार

गुजरात: लखपत कच्छ आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए लखपत तालुका की नारायण सरोवर तालुका पंचायत सीट के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में सघन जनसंपर्क और समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना और आगामी रणनीति तैयार करना रहा। इन गांवों में हुआ दौरा। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित गांवों को कवर किया गया। कोनोजी, तहेरा, लकी, रोडासर, पीपर, ध्रांगा वांढ। इस बैठक के दौरान उम्मीदवार चयन प्रक्रिया, बूथ समिति के गठन और संगठन की मजबूती पर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया ताकि जमीनी स्तर की समस्याओं और चुनावी समीकरणों को समझा जा सके।इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के प्रमुख नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें शामिल थे। श्री जुझारदान गढ़वी, अध्यक्ष, पश्चिम कच्छ जिला।राणाजी रणमलजी सोढा, प्रभारी, कपूराशी तालुका पंचायत सीट। अंकित कुमार तिवारी, विधानसभा सहयोगी। नेताओं ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए आगामी जीत के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।


Featured News