Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: ओटीएस योजना-2026 को लेकर जागरूकता बैठक हुई आयोजित

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 03/06/2026 03:47:49 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 03/06/2026 03:47:49 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हांसी जिला सचिवालय परिसर स्थित ईटीओ कार्यालय में राज्य सरकार की ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना-2026 के संबंध में जागरूकता एवं परिचर्चा बैठक का आयोजन किया गया।

विस्तार

हरियाणा: हांसी जिला सचिवालय परिसर स्थित ईटीओ कार्यालय में राज्य सरकार की ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना-2026 के संबंध में जागरूकता एवं परिचर्चा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता डीईटीसी तरुणा लाम्बा (एसटी), हिसार ने की। कार्यक्रम में क्षेत्र के अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स तथा कर सलाहकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए डीईटीसी तरुणा लाम्बा ने ओटीएस योजना-2026 के विभिन्न प्रावधानों, पात्रता मानदंडों, आवेदन प्रक्रिया तथा योजना के तहत मिलने वाली राहतों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना लंबित कर विवादों एवं बकाया कर मामलों के त्वरित और प्रभावी निपटान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे करदाताओं को पुराने मामलों से राहत मिलेगी और विभाग व करदाताओं के बीच लंबित मामलों का शीघ्र समाधान संभव हो सकेगा।

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत पात्र करदाताओं को निर्धारित शर्तों के अनुसार विशेष राहत प्रदान की जाएगी। ऐसे करदाता जिनके कर संबंधी मामले लंबित हैं, वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने मामलों का समाधान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल करदाताओं के हित में है, बल्कि राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने में भी सहायक सिद्ध होगी।

बैठक के दौरान अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं कर सलाहकारों ने योजना से संबंधित विभिन्न प्रश्न, सुझाव और जिज्ञासाएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। विभागीय अधिकारियों ने सभी प्रश्नों का विस्तारपूर्वक उत्तर देते हुए योजना के विभिन्न पहलुओं को स्पष्ट किया। अधिकारियों ने उपस्थित कर पेशेवरों से अपील की कि वे अधिक से अधिक करदाताओं को ओटीएस योजना-2026 की जानकारी दें और उन्हें योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें, ताकि लंबित मामलों का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। सभी प्रतिभागियों ने योजना को सफल बनाने तथा इसकी जानकारी अधिक से अधिक करदाताओं तक पहुंचाने में सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ईटीओ मुकेश कुमार गौतम, टैक्सेशन इंस्पेक्टर जोगेंद्र सिंह, टैक्सेशन इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।