Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: आईटीआई में नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
 

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 22/06/2026 04:57:04 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 22/06/2026 04:57:04 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हांसी हरियाणा सरकार के नशा मुक्त हरियाणा अभियान के अंतर्गत सोमवार को गवर्नमेंट आईटीआई हांसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

हरियाणा: हांसी हरियाणा सरकार के नशा मुक्त हरियाणा अभियान के अंतर्गत सोमवार को गवर्नमेंट आईटीआई हांसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस प्रशासन , लोक कल्याण फाउंडेशन तथा ड्रग विभाग, सिविल अस्पताल के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन की ओर से एएसआई दीपक कुमार, सिविल अस्पताल से ड्रग विभाग की इंचार्ज कविता एवं सुशील कुमार तथा लोक कल्याण फाउंडेशन की ओर से सुनील कुमार अपनी टीम सहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी बाधक बनता है। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।

संस्थान के प्रधानाचार्य  भूप सिंह नोखवाल ने अपने संदेश में कहा कि युवा वर्ग देश का भविष्य है और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपने कौशल एवं शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।