-
☰
उत्तर प्रदेश: भांजी से छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, युवक की बीच बाजार तलवार से गला रेतकर हत्या
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: यूपी के संतकबीर नगर में थप्पड़ का बदला लेने के लिए एक युवक की बीच बाजार चौराहे पर तलवार से गला काटकर ह*त्या कर दी गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: यूपी के संतकबीर नगर में थप्पड़ का बदला लेने के लिए एक युवक की बीच बाजार चौराहे पर तलवार से गला काटकर ह*त्या कर दी गई। पांच दिन पहले एक शादी समारोह में आरोपी ने युवक की भांजी से छेड़छाड़ की थी। इसका विरोध करते हुए युवक ने उसे थप्पड़ मार दिया था। पुलिस के मुताबिक, इसी रंजिश में हत्या की गई। गुरुवार देर रात जिला मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूर बखिरा थाना क्षेत्र में युवक घर लौट रहा था। तभी आरोपी अपने चार साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसे घेर लिया। इसके बाद गले पर तलवार से वार कर दिया। हमला इतना तेज था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी की गुमटी और घर में आग लगा दी। हालात बिगड़ने पर तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी। पुलिस जब शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने लगी, तो गुस्साए परिजनों ने एंबुलेंस रोकने की कोशिश की और पुलिस से धक्का-मुक्की की। देर रात एडीजी जोन भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
आनंद की शादी करीब सात साल पहले हुई थी। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी अनन्या तीन साल की है, जबकि छोटी बेटी आराध्या अभी छह माह की है। आनंद तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों के मुताबिक, वह 6 मई को चेन्नई से घर आया था और कुछ दिन बाद वापस जाने की तैयारी कर रहा था।
उत्तर प्रदेश: दिव्यांग परिवार को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, JSLPS ने शुरू की रोजगार योजना
हरियाणा: आईटीआई में नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हरियाणा: आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 जून तक करें आवेदन
उत्तर प्रदेश: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य सामूहिक योगाभ्यास
मध्य प्रदेश: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग और एरोबिक्स कार्यक्रम हुआ आयोजित