Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: भीम आर्मी भारत एकता मिशन का हांसी-नारनौंद में ‘भाईचारा बनाओ सम्मेलन’ निमंत्रण अभियान तेज

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 24/02/2026 10:33:48 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 24/02/2026 10:33:48 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: आज भीम आर्मी भारत एकता मिशन हांसी की ओर से आयोजित जिला स्तरीय "भाईचारा बनाओ सम्मेलन" के निमंत्रण अभियान के तहत हांसी और नारनौंद क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर पहुंचकर सामाजिक, राजनीतिक और बुद्धिजीवी साथियों से आत्मीय मुलाकात की गई। हांसी में वैद्य जितेंद्र भारती जी, राजकुमार भोला जी, भाई कृष्ण माजरा जी, संजय मीणा जी, प्रधान महेंद्र शाक्य जी, वार्ड नं. 15 के एमसी भाई विनोद जी, एमसी भाई राजबीर जी, एमसी पिंकी जी, एमसी सुरेश जी सहित अनेक गणमान्य साथियों से संवाद हुआ।

विस्तार

हरियाणा: आज भीम आर्मी भारत एकता मिशन हांसी की ओर से आयोजित जिला स्तरीय "भाईचारा बनाओ सम्मेलन" के निमंत्रण अभियान के तहत हांसी और नारनौंद क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर पहुंचकर सामाजिक, राजनीतिक और बुद्धिजीवी साथियों से आत्मीय मुलाकात की गई। हांसी में वैद्य जितेंद्र भारती जी, राजकुमार भोला जी, भाई कृष्ण माजरा जी, संजय मीणा जी, प्रधान महेंद्र शाक्य जी, वार्ड नं. 15 के एमसी भाई विनोद जी, एमसी भाई राजबीर जी, एमसी पिंकी जी, एमसी सुरेश जी सहित अनेक गणमान्य साथियों से संवाद हुआ। साथ ही डॉ. अंबेडकर लाइब्रेरी, गांव सिंघवा, भाई अनिल अलखपुरा (हांसी), भाई सोमबीर गहलोत जी एवं अन्य जागरूक साथियों से मिलकर सम्मेलन का निमंत्रण दिया गया। हर स्थान पर साथियों ने जिस जोश, सम्मान और प्रतिबद्धता के साथ सम्मेलन में दल-बल सहित भाग लेने का आश्वासन दिया, वह हमारे बढ़ते कारवां और मजबूत होते भाईचारे का प्रमाण है।


इस अवसर पर भीम आर्मी प्रदेश महासचिव एडवोकेट संतलाल अंबेडकर जी, मास्टर धूप सिंह जी तथा डॉ. सुधीर सातरोड जी विशेष रूप से उपस्थित रहे और सभी साथियों से एकजुट होकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने का आह्वान किया। आइए, हम सब मिलकर अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करें, संविधान की रक्षा करें और भाईचारे की इस मशाल को गांव-गांव, शहर-शहर तक पहुंचाएं।


Featured News