Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: पंजाब केसरी कार्यालय पर GST की छापेमारी, BJP ने प्रेस स्वतंत्रता पर हमला करार दिया

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Ritesh , Date: 05/02/2026 05:11:27 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Ritesh ,
  • Date:
  • 05/02/2026 05:11:27 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: कालांवाली पंजाब केसरी अख़बार के कार्यालय पर पंजाब सरकार के जीएसटी विभाग द्वारा की गई छापेमारी को लेकर सियासी घमासान तेज़ हो गया है।

विस्तार

हरियाणा: कालांवाली पंजाब केसरी अख़बार के कार्यालय पर पंजाब सरकार के जीएसटी विभाग द्वारा की गई छापेमारी को लेकर सियासी घमासान तेज़ हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला बताया है। भाजपा मंडल महामंत्री महेश कुमार आज़ाद ने जारी बयान में कहा कि यह छापेमारी सरकार की आलोचनात्मक आवाज़ों को दबाने की मंशा को उजागर करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब-जब सत्ता से सवाल पूछे जाते हैं, तब-तब सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर मीडिया को डराने की कोशिश की जाती है। यह न केवल प्रेस की स्वतंत्रता के खिलाफ़ है, बल्कि संविधान की आत्मा पर भी आघात है। महेश आज़ाद ने कहा कि पंजाब केसरी जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्र ने हमेशा जनहित और सच को प्राथमिकता दी है। ऐसी कार्रवाइयाँ सरकार की असहिष्णुता और तानाशाही प्रवृत्ति को उजागर करती हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि धमकियों, छापेमारियों और दबाव की राजनीति से सच की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। भाजपा ने पंजाब सरकार से इस कार्रवाई पर जवाबदेही तय करने और मीडिया की स्वतंत्रता का सम्मान सुनिश्चित करने की मांग की है।