-
☰
राजस्थान: सड़क निर्माण में बाधा व पत्थरबाजी, पांच आरोपी हुए गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: फलोदी सरकारी कार्य में बाधा डालने और पत्थरबाजी कर सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
राजस्थान: फलोदी सरकारी कार्य में बाधा डालने और पत्थरबाजी कर सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया (आईपीएस) ने बताया कि वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिए गए निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह चारण व वृताधिकारी अचल सिंह देवड़ा के सुपरविजन में पुलिस टीम गठित की गई।मामला 3 फरवरी का है, जब धोलासर क्षेत्र में ननेऊ से धोलासर मार्ग पर आरएसआरडीसी द्वारा सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने काम में रुकावट डालकर राजकार्य में बाधा पहुंचाई व पत्थरबाजी की, जिससे निर्माण कार्य में लगी मशीनों और वाहनों को नुकसान हुआ और पुलिस कर्मी भी घायल हुए।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 फरवरी को पांच आरोपियों नेक मोहम्मद, इस्माईल खां, अब्दुल रहीम, मोहम्मद शरीफ और मोहम्मद रफीक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की आगे की जांच वृताधिकारी फलोदी के निर्देशन में की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक में संसाधनों के पारदर्शी उपयोग और मानव सेवा पर जोर दिया
उत्तर प्रदेश: डा. अनुपलाल बंसल बालिका इंटर कॉलेज में गृह विज्ञान परीक्षा हुई संपन्न
हरियाणा: दिग्विजय चौटाला ने चंद्रशेखर आज़ाद से की शिष्टाचार मुलाकात, विपक्षी समन्वय पर की चर्चा
हरियाणा: अध्यापक संघ का जंतर-मंतर प्रदर्शन, पुरानी पेंशन व टीईटी शर्त हटाने की मांग
हरियाणा: पंजाब केसरी कार्यालय पर GST की छापेमारी, BJP ने प्रेस स्वतंत्रता पर हमला करार दिया