Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: प्रॉपर्टी डीलर पर वारदात, एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rammehar , Date: 04/02/2026 10:52:39 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rammehar ,
  • Date:
  • 04/02/2026 10:52:39 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन, भा.पु.से. ने आज सेक्टर-6 हांसी में प्रॉपर्टी डीलर सुभाष के साथ हुई वारदात के संबंध में स्वयं मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विस्तार

हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री अमित यशवर्धन, भा.पु.से. ने आज सेक्टर-6 हांसी में प्रॉपर्टी डीलर सुभाष के साथ हुई वारदात के संबंध में स्वयं मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर डीएसपी श्री विनोद शंकर, थाना शहर हांसी प्रभारी तथा अपराध शाखा प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर फोरेंसिक विशेषज्ञ टीम द्वारा वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। परिजनों के बयान दर्ज करने उपरांत अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत थाना शहर हांसी में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच गहनता व संवेदनशीलता के साथ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है तथा शीघ्र ही तथ्य सामने लाने के प्रयास जारी हैं।