-
☰
मध्य प्रदेश: नाबालिग के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर 10 हजार की ब्लैकमेलिंग
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: धामनोद थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला सामने आया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: धामनोद थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी ने आपत्तिजनक पोस्ट हटाने और अकाउंट डिलीट करने के एवज में 10 हजार रुपये की मांग की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग छात्रा अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। छात्रा ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम और फोटो का दुरुपयोग करते हुए “its_aditi_madhukar” नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना ली, जबकि वह स्वयं इंस्टाग्राम का उपयोग नहीं करती है। आरोप है कि उक्त फर्जी आईडी से लड़का-लड़की की चैट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। मामले की जानकारी मिलने पर छात्रा के भाई ने संबंधित आईडी पर संपर्क कर पोस्ट हटाने और अकाउंट बंद करने की बात कही। इस पर आरोपी ने 10 हजार रुपये की मांग की। आरोपी द्वारा इंस्टाग्राम मैसेज के माध्यम से दो अलग-अलग बार कोड भी भेजे गए और डर दिखाकर पैसे मांगे गए। परिजनों ने इंस्टाग्राम से संबंधित स्क्रीनशॉट के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। धामनोद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर दी है। थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी एवं फोटो साझा करते समय सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार की फर्जी आईडी, ब्लैकमेलिंग या साइबर अपराध की सूचना तत्काल नजदीकी थाने में दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
छत्तीसगढ़: करंजी चौकी में होली शांति समिति बैठक, पुलिस की पैनी नजर और नियमों का कड़ा पालन तय
उत्तर प्रदेश: अतुल यादव ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बिजली कनेक्शन में असफलता का आरोप
उत्तर प्रदेश: राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को किया नमन
उत्तर प्रदेश: नशीला पदार्थ खिलाकर लूट व मौत के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मेला आयोजित, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान
छत्तीसगढ़: डिजिटल नागरिक सहभागिता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी किया गया आयोजित