-
☰
मध्य प्रदेश: जैन संघ ने आचार्य नित्यसेन सूरीश्वरजी से लिया आशीर्वाद, विश्व नवकार दिवस पर चर्चा
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: राजगढ़ श्री सोधर्म वृहत्तपोगच्छीय त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ, राजगढ़ के सदस्यों ने वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराजा के बाग आगमन पर उनके दर्शन वंदन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: राजगढ़ श्री सोधर्म वृहत्तपोगच्छीय त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ, राजगढ़ के सदस्यों ने वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराजा के बाग आगमन पर उनके दर्शन वंदन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस आत्मीय मिलन के दौरान राजगढ़ श्री संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आचार्य श्री से आगामी समय में राजगढ़ पधारने के लिए भावभरी विनती की। विशेष रूप से चर्चा के दौरान श्री संघ ने आगामी 9 अप्रैल को 'विश्व नवकार दिवस' के उपलक्ष्य में राजगढ़ में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम पर विचार-विमर्श किया। संघ की इच्छा है कि यह महत्वपूर्ण दिवस आचार्य श्री की पावन निश्रा में ही संपन्न हो, ताकि धर्म की प्रभावना और अधिक बढ़ सके। इस मांगलिक अवसर पर श्री संघ के बाबूलाल मामा,सुरेश तातेड,संदीप खजांची,अशोक राजावत, सुभाष चत्तर,राकेश राजावत, मनीष सेठ,नीलेश सराफ,सोनू भंडारी एवं अक्षय भंडारी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़: कुदरगढ़ महोत्सव में लोक कला और भक्ति का संगम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा दूसरा दिन
छत्तीसगढ़: पंडो जनजाति की जमीन पर अतिक्रमण का मामला, एसडीएम कोर्ट में सुनवाई जारी
छत्तीसगढ़: तलवार लहराकर धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
छत्तीसगढ़: 40 सदस्यीय स्काउट-गाइड दल राज्य स्तरीय एडवेंचर शिविर के लिए हुए रवाना
मध्य प्रदेश: मुनि पीयूषचन्द्र विजयजी का भव्य नगर प्रवेश, धर्मसभा में दिया आध्यात्मिक संदेश
Trending News: पश्चिम एशिया संकट के बीच अर्जेंटीना बना भारत का सहारा, LPG सप्लाई दोगुनी