Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: 56.7 लीटर अवैध शराब के साथ विजय कुमार को किया गया गिरफ्तार

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ram Pujan Patel , Date: 07/02/2026 12:35:09 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Ram Pujan Patel ,
  • Date:
  • 07/02/2026 12:35:09 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: खबर जिले के अंतर्गत जहां पुलिस अधीक्षक मऊगंज दिलीप सोनी के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मउगंज विक्रम सिह , एसडीओपी मऊगंज सची पाठक के मार्गदर्शन मे तथा थाना प्रभारी हनुमना निरी. अनिल काकड़े के कुशल नेतृत्व मे थाना हनुमना पुलिस स्टाफ के द्वारा अवैध शराब की तस्करी कर रहे आरोपी विजय कोल को गिरफ्तार किया गया है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: खबर जिले के अंतर्गत जहां पुलिस अधीक्षक मऊगंज दिलीप सोनी के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मउगंज विक्रम सिह , एसडीओपी मऊगंज सची पाठक के मार्गदर्शन मे तथा थाना प्रभारी हनुमना निरी. अनिल काकड़े के कुशल नेतृत्व मे थाना हनुमना पुलिस स्टाफ के द्वारा अवैध शराब की तस्करी कर रहे आरोपी विजय कोल को गिरफ्तार किया गया है। घटना का संक्षिप्त विवरण   दिनांक 05.02.2026 को दौरान भ्रमण गस्त मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि विजय कुमार कोल निवासी अगरही का अपने निर्माणाधीन घर सामने रोड के किनारे अत्यधिक मात्रा मे देशी शराब रखा है ,ग्राहक की तलाश कर रहा है । यदि तत्काल कार्यवाही की जाती है तो भारी मात्रा मे अवैध शराब पकड़ा जा सकता है मूखबिर सूचना विश्वसनीय होने से तत्काल रेड कार्यवाही की जाकर विजय कुमार कोल निवासी अगरही को 07 खाकी रंग के कार्टूनो के साथ पकडा गया समक्ष गवाहान कार्टूनो के देशी प्लेन शराब की गणना की गई तो 07 खाकी रंग के कार्टून में कुल 315 पाव ( कुल 56.700 लीटर ) देशी मदिरा प्लेन शराब  कुल कीमती 23625/- रूपये की जप्त किया जाकर आरोपी से पूछताछ बाद गिरफ्तार किया जाकर जे.आर. पर माननीय न्यायायल पेश किया गया है। नाम पता गिरफ्तार आरोपी विजय कुमार कोल पिता कालीचरण उम्र 32 साल निवासी ग्राम अगरही थाना। प्रभारी हनुमना निरी. अनिल काकड़े , सउनि तीरथ प्रसाद , आर. विवेक यादव , आर. मुकेश यादव , आर. विवेकानन्द यादव ,  आर. संजीव यादव ,  आर. मनीष पाण्डेय , थाना हनुमना की सराहनीय भुमिका रही।