Contact for Advertisement 9919916171


महाराष्ट्र: भीषण सड़क हादसा में दो टुकड़ों में बंटा ट्रक, तीन लोग घायल

- Photo by :

महाराष्ट्र  Published by: Devendr Badrilal Yadav , Date: 02/02/2026 10:27:24 am Share:
  • महाराष्ट्र
  • Published by: Devendr Badrilal Yadav ,
  • Date:
  • 02/02/2026 10:27:24 am
Share:

संक्षेप

महाराष्ट्र: बिजासन घाट में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है।

विस्तार

महाराष्ट्र: बिजासन घाट में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। गुरुवार शाम करीब 4 बजे मुर्गी दाना भरकर बारामती जा रहा एक ट्रक बिजासन घाट में अनियंत्रित हो गया। ट्रक ने आगे चल रहे एक टैंकर  को टक्कर मारी टैंकर इंदौर की तरफ घुमा आगे फिर  कार को टक्कर मार , इसके बाद रॉन्ग साइड जाते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक दो टुकड़ों में बंट गया। ट्रक में तीन लोग सवार थे, जो बुरी तरह से केबिन में फंस गए। सूचना मिलते ही बिजासन चौकी प्रभारी रोहित पाटीदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल बचाव कार्य शुरू कराया गया। क्रेन और ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे मशक्कत के बाद इन लोगों को बाहर निकाला गया। राजू(35) पिता अशोक वर्मा दवाना। पिंटू(49) पिता मोरचंद जाधव तलावड़ी मोहल्ला सेंधवा। गंभीर घायल लखन पिता जगन निवासी अभिनव कालोनी सेंधवाकी  अलग-अलग बाहर निकाला गया। घायलों को हाईवे एंबुलेंस और पेट्रोलिंग वाहन की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि बिजासन घाट में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार हो रहे सड़क हादसों के बावजूद अब तक कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बिजासन घाट को गणेश घाट की तर्ज पर विकसित किया जाए और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, तो इन हादसों पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बिजासन घाट में स्थायी और प्रभावी सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।