-
☰
उत्तर प्रदेश: विराट हिंदू सम्मेलन हुआ आयोजित, योग, संस्कार और राष्ट्रभाव पर दिया जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रविवार को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन भव्य एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह चौहान जी ने की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रविवार को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन भव्य एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह चौहान जी ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए सुरेंद्र सिंह चौहान जी ने कहा कि विराट हिंदू सम्मेलन समाज को जोड़ने, संस्कारों को सुदृढ़ करने और राष्ट्रहित में एकजुट होने का सशक्त माध्यम है। जब समाज संगठित होता है, तभी देश प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित ब्रह्माकुमारीज बी.के. संतोष दीदी ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति आध्यात्मिक जागरण में है। योग, ध्यान और आत्मचिंतन से व्यक्ति के संस्कार श्रेष्ठ बनते हैं और वही संस्कार परिवार, समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने सभी से सकारात्मक सोच और सेवा भाव अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात बच्चों द्वारा प्रस्तुत योग एवं सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। मुख्य अतिथि महर्षि डॉक्टर. राजेश योगी जी, संस्थापक आरोग्यम रिसर्च फाउंडेशन, नोएडा ने कहा कि योग और प्राकृतिक जीवनशैली ही स्वस्थ समाज और सशक्त भारत की आधारशिला है। मुख्य वक्ता श्रीमान अरविंद जी, विभाग कार्यवाहक सहारनपुर ने हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रभाव को मजबूत करने पर बल दिया। लोकतंत्र सेनानी श्रीमान राजेंद्र अटल जी ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी को समय की आवश्यकता बताया। इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री जसवंत सैनी जी सहित अन्य अतिथियों ने भी समाजिक एकता और राष्ट्रहित पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रमोद कौशिक जी, सचिन जी, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी जी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नक्षत्र जी, बी.के. सुशील भाई, गौतम मौर्य, राजू पंचाल, महेंद्र पंचाल, देवराज चौधरी, अनूप सिंह, सुशील शर्मा जी एवं विशाल जैन समूह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति, रामपुर मनिहारान द्वारा किया गया। आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज में संस्कार, संस्कृति, योग, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभाव को सुदृढ़ करना है। अंत में प्रसाद वितरण के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।
गुजरात: गांधीनगर विधानसभा में भ्रष्टाचार विरोधी याचिका, सख्त कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: न्यू पंचशील समिति ट्रस्ट ने भव्य रविदास जयंती समारोह किया आयोजित
उत्तर प्रदेश: हत्या मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस हुए बरामद
उत्तर प्रदेश: पत्रकार विजय कुमार सैनी ने सपरिवार मनाई गुरु रविदास जयंती, वैदिक यज्ञ का किया आयोजन
उत्तर प्रदेश: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, विचार गोष्ठी का किया आयोजन
गुजरात: 22 गोल परगना अंजना पटेल समाज की हुई बैठक, ‘एक समाज–एक रीति-रिवाज’ पर हुई सहमति