-
☰
राजस्थान: स्कूल में Cybdeer कंपनी की AI वर्कशॉप आयोजित, छात्रों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: फलोदी स्थानीय सीनीयर स्कूल में Cybdeer नेटवर्क कंपनी द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विषय पर एक विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: फलोदी स्थानीय सीनीयर स्कूल में Cybdeer नेटवर्क कंपनी द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विषय पर एक विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप का शुभारंभ आज सुबह 11 बजे हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन कंपनी के MD एवं CEO विनोद परिहार के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को AI के महत्व, इसके उपयोग और भविष्य में इसके बढ़ते प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि AI के माध्यम से विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल बनाया जा सकता है और यह तकनीक आने वाले समय में रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगी। वर्कशॉप में करीब 250 से 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से AI को समझा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बेहद उपयोगी बताया।