-
☰
उत्तर प्रदेश: नोएडा पुलिस ने ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए ब्लैकमेल और लूट करने वाले 4 आरोपी को किया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस द्वारा ऑनलाइन डेटिंग एप के माध्यम से धोखाधड़ी/छिनैती करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से ज्वैलरी व 14,530 रूपये नगद बरामद।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस द्वारा ऑनलाइन डेटिंग एप के माध्यम से धोखाधड़ी/छिनैती करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से ज्वैलरी व 14,530 रूपये नगद बरामद। थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन डेटिंग एप के माध्यम से व्यक्तियों से धोखाधड़ी/छिनैती करने वाले 04 अभियुक्त 1.सुशांक सिंह पुत्र रामस्वरूप 2.प्रदीप पुत्र लालचंद 3.रोहित कुमार पुत्र मुक्तिनाथ 4.वासु पुत्र विकास कुमार को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तो के कब्जे से 01 डायमंड सलिटेयर नग, 01 सोने की चैन व 14,530 रूपये नगद बरामद हुए है। अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है, जो फर्जी आधार कार्ड का प्रयोग कर किराए पर कमरा लेते है तथा अपनी वास्तविक पहचान छुपाते है। इसके उपरांत अभियुक्तगण विभिन्न डेटिंग एप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर पीड़ित व्यक्तियों से संपर्क स्थापित करते है और उन्हें मिलने के लिए अपने किराए के पते पर बुलाते है। जब पीड़ित, अभियुक्त द्वारा बताए गए पते पर पहुंचता है, तो अभियुक्तगण उसको आपत्तिजनक स्थिति में लेकर आपत्तिजनक फोटो/वीडियो बना लेते है। इसके बाद पीड़ित को उक्त फोटो/वीडियो वायरल करने एवं उसके परिवारजनों को भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते है। अभियुक्तगण द्वारा पीड़ित को डराकर एवं धमकाकर उससे नगद धनराशि वसूल करते है तथा उसके पास मौजूद सोने-चांदी के आभूषण भी छीन लेते है। इस प्रकार अभियुक्तगण संगठित रूप से फर्जी पहचान, चोरी के मोबाइल/सिम कार्ड एवं डेटिंग ऐप का दुरुपयोग कर लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल, जबरन वसूली एवं लूट जैसी गंभीर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते है। अभियुक्तो का विवरण 1.सुशांक सिंह पुत्र रामस्वरूप निवासी नंद नगरी, प्रताप नगर साबोली, मंडोली शाहदरा, दिल्ली मूल पता ग्राम खानपुर, थाना खानपुर, बुलंदशहर उम्र 25 वर्ष।
2.प्रदीप पुत्र लालचंद निवासी प्रताप नगर साबोली, शाहदरा दिल्ली, मूल पता ग्राम बरखा, थाना कोसीकलां, जनपद मथुरा, उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष।
3.रोहित कुमार पुत्र मुक्तिनाथ निवासी प्रताप नगर साबोली, शाहदरा दिल्ली, मूल पता ग्राम नवादा, जिला सिवान, बिहार उम्र 23 वर्ष।
4.वासु पुत्र विकास कुमार निवासी उत्तरांचल कॉलेनी, बेहटा हाजीपुर, गाज़ियाबाद, मूल पता ग्राम अचारे खेड़ा, थाना बड़ौत, बागपत उम्र 25 वर्ष।