-
☰
राजस्थान: ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान 2026’ का जिला स्तरीय शुभारंभ, जल संरक्षण का लिया संकल्प
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण और पर्यावरण संवर्धन को जनआंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से ग्राम सांगटेडा स्थित पीला जोहड़ से “वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान 2026” का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया।
विस्तार
राजस्थान: जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण और पर्यावरण संवर्धन को जनआंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से ग्राम सांगटेडा स्थित पीला जोहड़ से “वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान 2026” का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। गंगा दशहरा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री विजय सिंह चौधरी ने अभियान की शुरुआत करते हुए जल संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त एवं जिला प्रभारी सचिव वी. सरवण कुमार, जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता, उपखंड अधिकारी योगेश कुमार देवल, वाटरशेड विभाग के अधीक्षण अभियंता ताराचंद सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पीला जोहड़ पर जल एवं वृक्ष पूजन तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद पीपल, नीम और बरगद के पौधों का पौधारोपण किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक कलश यात्रा निकालकर जल संरक्षण और भारतीय संस्कृति का संदेश दिया। इस दौरान महिलाओं और ग्रामीणों को पीपल के पौधे भी वितरित किए गए। जिला प्रभारी मंत्री विजय सिंह चौधरी ने कहा कि प्राचीन और पुरातात्विक बावड़ियों को उनके मूल स्वरूप के अनुरूप पुनर्जीवित किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन को ऐसी बावड़ियों को चिन्हित कर उनके नवसृजन और संरक्षण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। पत्रकार वार्ता के दौरान इटली जोहड़ के पानी को रिसाइकिल करने का मुद्दा भी उठाया गया, जिस पर प्रभारी मंत्री ने जिला कलक्टर को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से इस दिशा में जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने जल स्रोतों के संरक्षण और पानी की बचत का सामूहिक संकल्प लिया।
हरियाणा: समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश हुए जारी
उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी में पुलिस ने राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत, पेश की मानवता की मिसाल
उत्तर प्रदेश: यूपी सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की हुई बैठक, समाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर की चर्चा
उत्तर प्रदेश: सड़क हादसे में रिक्रूट सिपाही की हुई मौत, दो गंभीर रूप से घायल