Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: यूपी सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की हुई बैठक, समाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर की चर्चा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 25/05/2026 04:12:47 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 25/05/2026 04:12:47 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कानपुर सिक्ख समाज की राजनीतिक , समाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, आर्थिक समस्याओं के समाधान हेतु कानपुर में यू०पी० सिक्ख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की एक बैठक होटल में आयोजित की गयी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कानपुर सिक्ख समाज की राजनीतिक , समाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, आर्थिक समस्याओं के समाधान हेतु कानपुर में यू०पी० सिक्ख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की एक बैठक होटल में आयोजित की गयी। अध्यक्षता करते हुये हरविन्दर सिंह लार्ड ने कहा कि आज प्रदेश में सिक्ख समाज अलग- अलग रह कर बहुत सी समाजिक सेवाओं को अंजाम दे रहा है। कोविड का समय, बाढ़ का समय या और किसी भी प्रकृतिक आपदा के समय सर्व प्रथम पहली पंक्ति में खड़ा मिलता है। इन सारी सेवाओं को एक साथ वृहद रूप देने के लिये उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा सिक्ख मैनेजमेंट कमेटी की स्थापना की गयी है।
 अध्यक्ष हरविंदर लार्ड  ने बताया कि प्रदेश के 15  ज़िलों से प्रबंधक कमेटियों के सदस्यों ने इसमें प्रतिभाग किया। लखनऊ से आये मंजीत सिंह तलवार, सुरेन्द्र पाल सिंह बक्शी व गुरजीत सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि हमें सिक्खों की उच्चस्तरीय शिक्षा (नीट ,जे०ई० ,आई०एस० पी०सी० एस० कोचिंग सेंटर) व सि्कल डेवलपमेंट सेंटर खोल कर रोज़गार पूरक शिक्षा के साथ जोड़ना चाहिये। टांडा से आये धर्मवीर सिंह बग्गा ने कहा कि प्रदेश में एक नेटवर्क विकसित कर एक दूसरे के साथ सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों को जोड़ा जायेगा, ताकि आने वाली किसी भी समस्या को जल्द से जल्द निस्तारण किया जा सके। पीआरओ गुरप्रीत बग्गा ने कहा कि आज सिक्ख समाज सभी को राजनीतिक रुओ से संरक्षित करते हुए लोगो को विधानसभा में भेजने का काम करता है परन्तु अब यह कार्य सिक्ख समाज सेवय के लिए करेगा।

 

गुरू का ताल आगरा से आये बाबा राजिन्दर सिंह ने सिक्ख समाज का डाटा बनाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्मल सिंह ने बताया कि कमेटी का वर्किंग आफिस गुरुद्वारा आलमबाग लखनऊ में खोल दिया गया है, जहां पर इस सप्ताह से SIR जनगणना की जानकारी ,आन लाइन व आफलाइन पर कार्य शुरू कर प्रदेश से जोड़ा जायेगा, अगले वर्ष तक स्किल डेवलपमेंट सेंटर की तैयारी के साथ ही धर्मांतरण को रोकने के लिए भी योग्य क़दम उठाने के साथ ही तराई के प्रभावित शहरों के दौरे किए जाएंगे। तराई के सिक्खों के लम्बित मामलों को सरकार से बातचीत कर जल्द ही हल करने के प्रयास के साथ-साथ श्री अकाल तख़्त साहिब की मर्यादा को भी लागू कर पावन स्वरूप,सौचिया व धार्मिक साहित्य भी निःशुल्क उपलब्ध करवाने के कार्य आरंभ किया जायेगे। अध्यक्ष हरविन्दर सिंह ने बताया कि जून माह में प्रदेश के लगभग सभी 75ज़िलों की कमेटियों की बैठक कानपुर में कर सभी मुद्दों पर अगली रणनीति तैयार की जाएगी व 2027 में प्रदेश में होने वाले चुनावों के बाबत भी चर्चा कर सिक्ख समाज को राजनीति से जोड़ने की तैयारी की जायेगी। मीडिया प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया आज की बैठक में सुल्तानपुर , कानपुर , लखनऊ आयोध्या , इटावा , प्रयाग राज , बहराइच, रायबरेली , सिद्धार्थ नगर , उन्नाव , मेरठ , सहारनपुर व अन्य ज़िलों से भी प्रबंधन ने हिस्सा लिया।