Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: डीएपी खाद संकट पर किसानों का हल्ला बोल, एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 16/06/2026 03:22:08 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 16/06/2026 03:22:08 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक क्रय-विक्रय सहकारी समिति टोडारायसिह मे डीएपी उर्वरक की भारी कमी को लेकर एसडीएम टोडारायसिह को ज्ञापन दिया गया।

विस्तार

राजस्थान: टोंक क्रय-विक्रय सहकारी समिति टोडारायसिह मे डीएपी उर्वरक की भारी कमी को लेकर एसडीएम टोडारायसिह को ज्ञापन दिया गया। क्रय-विक्रय सहकारी समिति टोडारायसिंह में डीएपी, उर्वरक की भारी कमी, प्राइवेट दुकानों में हो रही कालाबाजारी, जिसको लेकर आज क्रय-विक्रय सहकारी समिति टोडारायसिंह, टोंक में किसान नेता  की अगुवाई में मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन कर, भाजपा सरकार के खिलाफ, नारेबाजी कर, एसडीएम टोडारायसिंह को सहकारिता मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है की जल्द से जल्द क्रय-विक्रय सहकारी समिति टोडारायसिंह में डीएपी खाद की पूर्ति की जाए, जिससे किसानों की खरीफ की फसल समय पर बुवाई हो सके। किसान नेता  ने बताया कि किसानों को पहले ही  उनकी उपज का भाव नहीं मिल रहा है जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है और फिर किसान को खरीफ की फसल के लिए डीएपी खाद उर्वरक समय पर नहीं मिलना यह किसानों के साथ दौहरी मार है।

 

आज  बाजार में खुलेआम डीएपी खाद उर्वरक की कालाबाजारी हो रही है। जिसकी भाजपा सरकार तुरंत रोक लगाकर किसानों को खाद मुहिया कराया जाए अन्यथा किसान अब ना रुकेगा, ना झुकेगा, पूरी लड़ाई लड़ेगा और जीतेगा। जबकि टोडारायसिंह में स्थानीय कैबिनेट मंत्री होने के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। जिससे किसानों में काफी नाराजगी है  जबकि सरकारे चुनावों में तो बड़े-बड़े वादे करती है। किसान भाइयों हमारी सरकार बनाओ हमारे को वोट दो और सत्ता हासिल करते ही किसान की तरफ आंखें बंद कर लेती हैं जिससे आज किसानों में भारी आक्रोश है। जबकि डीएपी खाद के बैग की कीमत 1350 रुपए है लेकिन बाजार में किसान को 1800 से 2000 रुपए देना पड़ रहा है। जिससे किसान चिंतित है।


Featured News