Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: बहरोड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, खाद्य तेल और मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए नमूने

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 06/11/2026 11:15:40 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 06/11/2026 11:15:40 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने बहरोड़ क्षेत्र में खाद्य तेल उद्योग और मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

विस्तार

राजस्थान: खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने बहरोड़ क्षेत्र में खाद्य तेल उद्योग और मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए और स्वच्छता मानकों में सुधार के लिए एक प्रतिष्ठान संचालक को नोटिस जारी किया गया।

जानकारी के अनुसार, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग और जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान टीम ने मैसर्स अशोका फूड एंड ऑयल इंडस्ट्रीज, बहरोड़ के गोदाम की जांच की। यहां से मस्टर्ड ऑयल (सरसों का तेल) और रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के नमूने लिए गए।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मैसर्स बीकानेर मिष्ठान भंडार, बहरोड़ का भी निरीक्षण किया। यहां से दूध पाक और मिल्क केक के नमूने संग्रहित किए गए। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान संचालक को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों तथा निर्धारित स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आवश्यक सुधार के लिए इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान एकत्र किए गए सभी खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशिकांत शर्मा और नेहा शर्मा मौजूद रहे। विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखना और उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

Related News

राजस्थान: नगर परिषद की कार्रवाई, 61.5 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग जब्त, दुकानदारों पर लगाया जुर्माना

Chhoti Diwali Today: नरक चतुर्दशी को आज देश में छोटी दीपावली के रूप में मनाया जा रहा है, जानिए इसका धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा

राजस्थान: दीपावली पर CMHO डॉ. आशीष सिंह शेखावत ने जारी की हेल्थ गाइडलाइन

हरियाणा: उचाना में पुलिस की छापेमारी, गोदाम से 165 किलो पटाखे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर से अयोध्या भेजे गए गोबर से निर्मित 5,100 इको फ्रेंडली दीये, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भी भेजी गई विशेष खेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर हर्षोल्लास से मनाया गया दीपावली महोत्सव


Featured News