Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई के लिए एकजुट हुए श्रमिक, पीडीए जनपंचायत में लिया संघर्ष का लिया संकल्प

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 06/11/2026 11:03:21 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 06/11/2026 11:03:21 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र समाजवादी मजदूर सभा के तत्वावधान में 5 नवंबर को दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के परसवार राजा तारापुर में मजदूर पीडीए जनपंचायत का आयोजन किया गया। जनपंचायत में औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों के शोषण, उनके साथ हो रहे अन्याय और अधिकारों की अनदेखी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष छेदीलाल राजभर ने की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, रवि गोंड बडकू, राजनाथ यादव, राजकुमार यादव और राम निहोर यादव सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

जनपंचायत को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मजदूर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने मजदूरों को सम्मानजनक मजदूरी, रोजगार की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। आयोजक एवं प्रदेश सचिव मुकेश सिंह ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। जनपंचायत में मौजूद मजदूरों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर शोषण के खिलाफ संघर्ष करने और समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रशांत सिंह, रविन्द्र यादव, सुगेश यादव, शकील अहमद, अंशु यादव, आकाश गिरी, इरफान अहमद और शांति देवी सहित बड़ी संख्या में मजदूर एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related News

राजस्थान: नगर परिषद की कार्रवाई, 61.5 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग जब्त, दुकानदारों पर लगाया जुर्माना

Chhoti Diwali Today: नरक चतुर्दशी को आज देश में छोटी दीपावली के रूप में मनाया जा रहा है, जानिए इसका धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा

राजस्थान: दीपावली पर CMHO डॉ. आशीष सिंह शेखावत ने जारी की हेल्थ गाइडलाइन

हरियाणा: उचाना में पुलिस की छापेमारी, गोदाम से 165 किलो पटाखे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर से अयोध्या भेजे गए गोबर से निर्मित 5,100 इको फ्रेंडली दीये, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भी भेजी गई विशेष खेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर हर्षोल्लास से मनाया गया दीपावली महोत्सव


Featured News