-
☰
राजस्थान: ग्राम रथ पहुंचा गांवों तक, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी, ग्रामीणों कीसुनी गईं समस्याएं
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाने के लिए ग्राम रथ शुक्रवार को देवली उपखंड क्षेत्र की नवसृजित पंचायत नयागांव व राजमहल ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहुंचा। ग्राम रथ के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विस्तार
राजस्थान: केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाने के लिए ग्राम रथ शुक्रवार को देवली उपखंड क्षेत्र की नवसृजित पंचायत नयागांव व राजमहल ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहुंचा। ग्राम रथ के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर मुख्य अतिथि रहें। इस मौके पर विधायक गुर्जर ने कहा कि ग्राम रथ को केवल वाहन नहीं समझे। यह आपके द्वार पर सरकारी योजनाओं को लेकर आया विकास का दूत हैं। पहले ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब सरकार ख़ुद गांवों में पहुंच रही हैं। इसके माध्यम से योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी ले एवं अधिक से अधिक लाभ उठाकर परिवार को आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंत्योदय की भावना से काम कर रही हैं। केंद्र व राज्य सरकार आमजन,अन्नदाता, किसान,युवा, मातृशक्ति सहित समाज के हर वर्ग को राहत देने के लिए ऐतिहासिक योजनाएं चला रहीं हैं। ग्रामीणों की सुनी समस्याएं ग्राम रथ अभियान कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विधायक राजेंद्र गुर्जर के सामने समस्याएं रखी। ग्रामीणों ने नयागांव में सड़क रास्तें के अवरुद्ध होने,स्कूल में पानी भरने सहित अन्य समस्याओं का समाधान करवाने, गांव में बिसलपुर पेयजल परियोजना का पानी नहीं आने तथा राजमहल में बिसलपुर का पानी नहीं आने,सड़क,बिज़ली,अतिक्रमण हटवाने सहित अन्य समस्याएं रखीं। इस पर उन्होंने तुंरत मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में ये रहे मौजूद देवली एसडीएम रूबी अंसार, तहसीलदार मेघा गुप्ता, विकास अधिकारी रानू इंदूकिया,देवली निवर्तमान प्रधान बनवारी लाल जाट,सीआर प्रतिनिधि ऋतुराज गुर्जर,देवली देहात अध्यक्ष विनोद कुमार माहुर,जीएसएस अध्यक्ष सत्यनारायण जाट सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी,अधिकारी गण एवं ग्रामींण मौजूद रहें।
गुजरात: 20 नवयुगल बंधे सामूहिक विवाह बंधन में, आदिवासी परंपरा संग सामाजिक एकता का दिखा उत्साह
राजस्थान: बेटी मयूरी रावल का हुआ सम्मान, कर्म रत्न श्री अवार्ड से बढ़ाया जिले का मान
राजस्थान: गोसाईं आशादीप फाउंडेशन की नई टीम का हुआ गठन, समाजसेवा और जनहित के लिए भरी हुंकार
उत्तर प्रदेश: 250 बच्चों का हुआ दंत परीक्षण, आईडीए का जागरूकता अभियान जारी
हरियाणा: ड्रोन सिटी का आगाज़, तकनीकी क्रांति और युवाओं के रोजगार को मिलेगी नई उड़ान