Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: टोंक जैन नसिया में श्रद्धा और भक्ति के साथ धार्मिक आयोजन सम्पन्न

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 24/06/2026 03:56:12 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 24/06/2026 03:56:12 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक चंद्रप्रभु दिगंबर जैन नसिया तेरापंथियान में बुधवार को धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किए गए। क्षीर सागर से जल लाकर भगवान चंद्रप्रभु, भगवान आदिनाथ एवं भगवान शांतिनाथ का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने अर्ध्य एवं श्रीफल समर्पित कर मंगल कामनाएं कीं।

विस्तार

राजस्थान: टोंक चंद्रप्रभु दिगंबर जैन नसिया तेरापंथियान में बुधवार को धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किए गए। क्षीर सागर से जल लाकर भगवान चंद्रप्रभु, भगवान आदिनाथ एवं भगवान शांतिनाथ का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने अर्ध्य एवं श्रीफल समर्पित कर मंगल कामनाएं कीं। इसके पश्चात आयोजित मंगल प्रवचन श्रृंखला में गुरु मां के चरण पक्षालन एवं जिनवाणी भेंट करने का सौभाग्य निर्मल कुमार–शुभम कुमार जयपुरिया परिवार को प्राप्त हुआ। प्रवक्ता राजेश अरिहंत ने बताया कि धर्मसभा को संबोधित करते हुए आर्यिका विज्ञा श्री ने कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य के पास तन, मन, धन और वचन की कोई कमी नहीं है, फिर भी वह दान और त्याग के प्रति संकोच करता है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर ने राज-पाट, धन-वैभव और समस्त सांसारिक सुखों का त्याग किया था। यदि हम स्वयं को उनका अनुयायी कहते हैं तो हमें भी त्याग और दान की भावना अपनानी चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार कम से कम थोड़ा दान अवश्य करना चाहिए और त्याग करने में कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। संगीता बिलासपुरिया ने बताया कि सहस्त्रकूट विज्ञा तीर्थ प्रणेता आर्यिका विज्ञा श्री ससंघ (4 पिच्छी) चंद्रप्रभु दिगंबर जैन नसिया, चतुर्भुज तालाब के पास पुरानी टोंक में विराजमान हैं। उनके सानिध्य में प्रतिदिन प्रातः अभिषेक, शांतिधारा, मंगल प्रवचन एवं आहारचर्या तथा दोपहर में सामायिक और स्वाध्याय के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं सांयकाल आनंद यात्रा, प्रश्नोत्तरी एवं शंका समाधान कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। राकेश बिलासपुरिया ने बताया कि सांयकाल आयोजित आनंद यात्रा एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को निर्मल कुमार, राजेश अरिहंत एवं जैन सोनी परिवार द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। नसिया में चल रहे धार्मिक आयोजनों में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समाज की ओर से पर्याप्त ऑटो व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है।

Related News

झारखण्ड: कस्तूरबा गांधी एवं बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू, कई सीटें अब भी है रिक्त

झारखण्ड: रक्तदान शिविर में जेएसएलपीएस कर्मियों ने दिखाई मानवता की मिसाल, बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

राजस्थान: गोपालपुरा कट हादसे के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट, बैरिकेडिंग और स्पीड ब्रेकर लगाने का कार्य हुआ शुरू

राजस्थान: महाराजा सूरजमल जाट छात्रावास की अर्धवार्षिक बैठक 25 जून को आयोजित होगी

गुजरात: माधव डेयरी के उत्कृष्ट डीलर के रूप में पुंसरी के युवा व्यापारी जलयकुमार पटेल हुए सम्मानित

राजस्थान: काबरा ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर, टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित


Featured News