Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: लखनऊ अग्निकांड के मृतक छात्रों को सहारनपुर महापौर कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 24/06/2026 01:30:47 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 24/06/2026 01:30:47 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर महापौर कार्यालय में उपसभापति मयंक गर्ग द्वारा लखनऊ अग्निकाण्ड में मृत छात्र-छात्राओं की आत्मा की शांति के लिए एक संक्षिप्त श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर महापौर कार्यालय में उपसभापति मयंक गर्ग द्वारा लखनऊ अग्निकाण्ड में मृत छात्र-छात्राओं की आत्मा की शांति के लिए एक संक्षिप्त श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महापौर एवं उपस्थित पार्षदों ने दो मिनट का मौन रखकर सभी छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि दी। और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। महापौर डॉक्टर अजय कुमार ने कहा कि लखनऊ में हुई दुर्घटना बहुत दुखद एवं हृदय विदारक है। इस घटना से हर कोई दुखी और विचलित है। हम सभी घटना में मृत लोगों की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। साथ ही मान्य मुख्यमंत्री जी से यह आग्रह करते है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए। श्रद्धांजलि देने वालों में उपसभापति व पार्षद मयंक गर्ग, दिग्विजय चौहान, मुकेश गक्खड़, मनोज प्रजापति, राजू सिंह, ज्योति अग्रवाल, राजेंद्र कोहली, सुभाष चंद, संजीव कर्णवाल, पार्षद प्रतिनिध अनिल शर्मा, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा व अजय शर्मा आदि शामिल रहे।

Related News

झारखण्ड: कस्तूरबा गांधी एवं बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू, कई सीटें अब भी है रिक्त

झारखण्ड: रक्तदान शिविर में जेएसएलपीएस कर्मियों ने दिखाई मानवता की मिसाल, बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

राजस्थान: गोपालपुरा कट हादसे के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट, बैरिकेडिंग और स्पीड ब्रेकर लगाने का कार्य हुआ शुरू

राजस्थान: महाराजा सूरजमल जाट छात्रावास की अर्धवार्षिक बैठक 25 जून को आयोजित होगी

गुजरात: माधव डेयरी के उत्कृष्ट डीलर के रूप में पुंसरी के युवा व्यापारी जलयकुमार पटेल हुए सम्मानित

राजस्थान: काबरा ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर, टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित


Featured News