-
☰
राजस्थान: युवाओं ने वृद्धजनों संग करा संवाद, सेवा का दिया संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली में कस्बे के डाबला रोड़ स्थित महात्मा बुद्ध संस्थान द्वारा संचालित स्वयंसिद्धा आश्रम में शुक्रवार को वृद्धजनों के साथ युवाओं का संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली में कस्बे के डाबला रोड़ स्थित महात्मा बुद्ध संस्थान द्वारा संचालित स्वयंसिद्धा आश्रम में शुक्रवार को वृद्धजनों के साथ युवाओं का संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निर्देशानुसार चल रहे इस अभियान के चौथे दिन युवाओं ने सेवा और संवाद की मिसाल पेश की। आश्रम परिसर में इलाईट फाउण्डेशन से जुड़े युवा योगेन्द्र शर्मा, प्रदीप कसाना, दिनेश गुर्जर, दीपक सैनी और नितेश कुमार पहुंचे। युवाओं ने सबसे पहले पूरे आश्रम परिसर की साफ-सफाई में हाथ बंटाया। इसके बाद उन्होंने वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ बैठकर लंबी चर्चा की और उनकी समस्याओं तथा स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। युवाओं ने बुजुर्गों को भरोसा दिलाया कि समाज हमेशा उनके साथ खड़ा है। इस दौरान आश्रम के मैनेजर कानाराम, योगा शिक्षक ताराचन्द सैनी, चंचल, नर्सिंगकर्मी मुकेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार, राजकुमार, राधेश्याम और आश्रम के सभी आवासी सदस्य उपस्थित रहे। संस्थान के सचिव ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से युवा पीढ़ी में बुजुर्गों के प्रति सम्मान और सेवा की भावना मजबूत होती है।
गुजरात: मासूम पर हमले के बाद ग्रामीणों ने मांगी कार्रवाई
हरियाणा: यातायात व्यवस्था सुधारने को चला विशेष अभियान, सामान रखने वालों को दी चेतावनी
हरियाणा: योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
गुजरात: किसानों ने मांगा उचित मुआवजा, आंदोलन की दी चेतावनी
उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं ने लगाया शर्बत शिविर, राहगीरों को मिली राहत
राजस्थान: राजस्थान विश्वविद्यालय की प्रायोगिक परीक्षा का केन्द्र बना एलबीएस कॉलेज कोटपूतली