-
☰
Trending News: "बिग बॉस" फेम रजत दलाल ने की शादी, दुल्हनिया की पहचान बनी फैंस के लिए रहस्य
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी पहचान बना चुके रजत दलाल ने हाल ही में अचानक शादी करके फैंस को हैरान कर दिया है।
विस्तार
दिल्ली: टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी पहचान बना चुके रजत दलाल ने हाल ही में अचानक शादी करके फैंस को हैरान कर दिया है। इस खबर ने बिग बॉस फेम और "द 50" जैसे रियलिटी शो से जुड़े उनके तमाम चाहने वालों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। रजत दलाल को "बिग बॉस 18" और "The 50" जैसे शो में अपनी उपस्थिति के लिए जाना जाता है, जहां उन्होंने अपनी फिटनेस, व्यक्तित्व और खेल कौशल के चलते दर्शकों का ध्यान खींचा था। फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर भी अच्छी‑खासी फैनफॉलोइंग रखते हैं। रजत ने अपने शादी की खबर सोशल मीडिया पर फोटो और नोट के माध्यम से फैंस को दी है। उन्होने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की फोटो को शेयर किया है। फोटो में रजत दलाल अपनी पत्नी के काफी खुश नजर आ रहे है। रजत ने अपनी शादी को बहुत अंतरंग और निजी तौर पर किया गया था, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल रहे। सोशल मीडिया पर दोनों की फोटो को लोग खूब प्यार दे रहे है। जहाँ शादी की तस्वीरें वायरल हो गई हैं और लोग उत्साह से टिप्पणी कर रहे हैं, रजत ने अपनी दुल्हन की पहचान को प्राइवेट रखा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार उन्होंने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया कि उनकी पत्नी कौन हैं। उनका पेशा क्या है, या वे कब और कैसे मिले थे। शादी की तस्वीरों और घोषणा के बाद फैंस ने अपने संदेश और बधाइयाँ सोशल मीडिया पर देना शुरू कर दिया है। यह उनके जीवन का एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है। दिए गए नोट और फोटो की भावनात्मकता ने उनके फॉलोवर्स के बीच उत्साह और समर्थन को और बढ़ा दिया है।
दुल्हनिया कौन हैं?
फैंस की प्रतिक्रिया
Viral News: बादशाह की गुपचुप शादी की खबरों से मचा तहलका, फैंस कर रहे सच्चाई का इंतजार
Trending News: शादी के बंधन में बंधे क्रिकटर अर्जुन तेंदुलकर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें
Holi Update: 4 मार्च को मनाई जा रही होली, जाने रंगों का महत्व
Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर शरारती बंदर का वीडियो हुआ वायरल, लोगों को आ रहा पसंद