-
☰
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 26 जोड़ों का विधिवत विवाह हुआ संपन्न
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक वृहद (मेगा इवेंट) कार्यक्रम राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज महुवरिया परिसर में आयोजित किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक वृहद (मेगा इवेंट) कार्यक्रम राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज महुवरिया परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विकास खंड सिटी, मिर्जापुर के अनुसूचित जाति के 15 एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 11, कुल 26 जोड़ों का सामूहिक विवाह विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इस शुभ अवसर पर जनपद न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्रा, मंडलायुक्त विंध्याचल राजेश प्रकाश, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीसीआरएलएम, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी सिटी ने सभी नव-वैवाहिक जोड़ों को उपहार सामग्री एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए। योजना के तहत आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रति जोड़े पर कुल ₹1,00,000 की सहायता प्रदान की जाती है। ₹60,000 की धनराशि कन्या के बैंक खाते में सीधे अंतरित की जाएगी। ₹25,000 की राशि से विवाह सामग्री (कपड़े, बिछिया, पायल (चांदी की) एवं अन्य गृहस्थी सामग्री) प्रदान की गई। ₹15,000 प्रति विवाह कार्यक्रम आयोजन (भोजन, पंडाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत/प्रकाश आदि व्यवस्थाओं) हेतु निर्धारित है। अधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और यह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है।
छत्तीसगढ़: करंजी चौकी में होली शांति समिति बैठक, पुलिस की पैनी नजर और नियमों का कड़ा पालन तय
उत्तर प्रदेश: अतुल यादव ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बिजली कनेक्शन में असफलता का आरोप
उत्तर प्रदेश: राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को किया नमन
उत्तर प्रदेश: नशीला पदार्थ खिलाकर लूट व मौत के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मेला आयोजित, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान
छत्तीसगढ़: डिजिटल नागरिक सहभागिता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी किया गया आयोजित