-
☰
उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय बच्ची हुई गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: उन्नाव आसीवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार ने सड़क पार कर रही पांच वर्षीय बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। स्वजनों ने आनन-फानन उसको मियॉंगंज सीएचसी में भर्ती कराया जहां से डाक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया । थाना क्षेत्र के रसूलाबाद-सफीपुर मार्ग पर स्थित लोचन खेड़ा गांव निवासी राधेश्याम की पांच वर्षीय बेटी सोनिका परचून की दुकान पर सामान खरीदने जा रही थी, तभी तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।जिसमें बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन-फानन घायल बच्ची को परिजनों ने मियाँगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां मौजूद डॉक्टर पंकज वर्मा ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल में भी बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे के बाद बाइक चालक बाइक सहित मौके से भाग गया।
Raghav Chaddha Breaking: AAP में बड़ी टूट, राघव चड्ढा का BJP में जाने का दावा, सियासत हुई गरम
मध्य प्रदेश: जल गुणवत्ता प्रशिक्षण में FTK किट से जांच की दी सीख
मध्य प्रदेश: आदित्य नारायण तिवारी ने संभाला एसडीएम पद, आकाश अग्रवाल को दी भावभीनी विदाई
राजस्थान: प्रभारी सचिव ने झील व जल शोधन संयंत्र का किया निरीक्षण, सतर्कता के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: फूड सेफ्टी अभियान में ठेला-फास्ट फूड दुकानों पर सख्त जांच, स्वच्छता के दिए निर्देश