-
☰
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर पुलिस लाइन में प्रशिक्षण पूर्ण, सामूहिक भोज व सांस्कृतिक कार्यक्रम से बढ़ा मनोबल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस लाइन सहारनपुर में आरटीसी प्रशिक्षुओं के आधारभूत प्रशिक्षण की सफल पूर्णता के उपलक्ष्य में एक भव्य सामूहिक भोज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस लाइन सहारनपुर में आरटीसी प्रशिक्षुओं के आधारभूत प्रशिक्षण की सफल पूर्णता के उपलक्ष्य में एक भव्य सामूहिक भोज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रशिक्षुओं के कठिन परिश्रम , अनुशासन एवं समर्पण की सराहना के रूप में किया गया, जिसमें पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक, रेंज सहारनपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर सहित अन्य उच्चाधिकारीगण एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण पूर्ण होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा उन्हें भविष्य में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान नृत्य व मनोरंजन आदि प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने उपस्थित सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर श्री अभिनन्दन द्वारा स्वयं प्रशिक्षुओं को स्नेहपूर्वक भोजन परोसा गया तथा पुलिस अधिकारीगण द्वारा प्रशिक्षुओं के साथ भोजन ग्रहण किया। जिससे पुलिस बल के भीतर सामूहिकता, सौहार्द एवं पारस्परिक सम्मान का संदेश प्रसारित हुआ। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा गया कि पुलिस सेवा में अनुशासन, सेवा भाव एवं संवेदनशीलता का विशेष महत्व है, और प्रशिक्षुओं को इन मूल्यों को सदैव अपने कार्य में बनाए रखना चाहिए। यह आयोजन न केवल प्रशिक्षण की सफल पूर्णता का प्रतीक रहा, बल्कि पुलिस विभाग के भीतर पारिवारिक वातावरण, आपसी विश्वास एवं मनोबल को सुदृढ़ करने का भी एक सराहनीय प्रयास साबित हुआ। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें सभी ने मिलकर इस यादगार क्षण को साझा किया।
Raghav Chaddha Breaking: AAP में बड़ी टूट, राघव चड्ढा का BJP में जाने का दावा, सियासत हुई गरम
मध्य प्रदेश: जल गुणवत्ता प्रशिक्षण में FTK किट से जांच की दी सीख
मध्य प्रदेश: आदित्य नारायण तिवारी ने संभाला एसडीएम पद, आकाश अग्रवाल को दी भावभीनी विदाई
राजस्थान: प्रभारी सचिव ने झील व जल शोधन संयंत्र का किया निरीक्षण, सतर्कता के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: फूड सेफ्टी अभियान में ठेला-फास्ट फूड दुकानों पर सख्त जांच, स्वच्छता के दिए निर्देश