-
☰
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं के लिए सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5,0- महिला सुरक्षा एंव साईबर सुरक्षा के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर के दिशानिर्देशानुसार थानाध्यक्ष महोदय राधेश्याम यादव थाना रामपुर मनिहारान के कुशल नेतृत्व एंव थाना उपनिरीक्षक एस आई माननीय प्रवेश शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति व देखरेख में दिनांक 23 फरवरी 2026 सोमवार को एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीम द्वारा सक्रिय सहभागिता करते हुए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5,0- महिला सुरक्षा एंव साईबर सुरक्षा के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर के दिशानिर्देशानुसार थानाध्यक्ष महोदय राधेश्याम यादव थाना रामपुर मनिहारान के कुशल नेतृत्व एंव थाना उपनिरीक्षक एस आई माननीय प्रवेश शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति व देखरेख में दिनांक 23 फरवरी 2026 सोमवार को एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीम द्वारा सक्रिय सहभागिता करते हुए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पंपलेट वितरण के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान हेतु संचालित विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज-5.0 तथा साइबर अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान के संबंध में जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को डिजिटल अरेस्टिंग जैसे साइबर अपराधों से सतर्क रहने, महिला सशक्तिकरण तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं बच्चों के कल्याणार्थ कार्यक्रमों के विषय में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीम द्वारा आवश्यकतानुसार आपातकालीन फोन नंबरों की भी महत्वपूर्ण जानकारी जागरूकता अभियान के दौरान दी गई। जैसे कि 1090 वूमेन पावर लाइन, 1930 साइबर अपराध रिपोर्टिंग, 108 एंबुलेंस सेवा,112 पुलिस आपातकालीन सेवा एंव 1076 समस्याओं के समाधान हेतू से अवगत कराया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं व अन्य जनता को जागरूकता के साथ साथ निर्भयता से रहना व उत्तर प्रदेश पुलिस पर दृढ़ विश्वास उत्पन्न कराना रहा। एंटी रोमियो टीम/ मिशन शक्ति फेज 5,0 महिला सशक्तिकरण एंव साईबर सुरक्षा जागरूकता अभियान प्रभारी उपनिरीक्षक माननीय एस आई प्रवेश शर्मा ने बताया कि रेलवे-स्टेशन, शहरी पुल, सर्राफा बाजार, मैन बाजार आदि स्थल अभियान में मुख्य रूप से शामिल रहे, व्यापारियों व दुकानदारों ने जागरूकता अभियान के बढ़ते प्रभाव की भूरी-भूरी प्रशंसा और सराहना की। जागरूकता अभियान के मौके पर एंटी रोमियो टीम इंचार्ज माननीय एस आई प्रवेश शर्मा, एल सी 748 कंचन मैडम एंव एच जी निरंकार जी मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़: करंजी चौकी में होली शांति समिति बैठक, पुलिस की पैनी नजर और नियमों का कड़ा पालन तय
उत्तर प्रदेश: अतुल यादव ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बिजली कनेक्शन में असफलता का आरोप
उत्तर प्रदेश: राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को किया नमन
उत्तर प्रदेश: नशीला पदार्थ खिलाकर लूट व मौत के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मेला आयोजित, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान
छत्तीसगढ़: डिजिटल नागरिक सहभागिता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी किया गया आयोजित