Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: गश्त के दौरान आरोपी गिरफ्तार, तार काटने वाला कटर हुआ बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 10/03/2026 11:17:10 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 10/03/2026 11:17:10 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस टीम की पैनी नजर के चलते गश्त के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तार काटने वाला एक लोहे का कटर भी बरामद किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस टीम की पैनी नजर के चलते गश्त के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तार काटने वाला एक लोहे का कटर भी बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माननीय अभिनंदन सिंह जनपद सहारनपुर के सख्त दिशा निर्देशन में अपराध की रोकथाम नशा तस्कर एवं वांछित/शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव के सफल व कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली रामपुर मनिहारान की पुलिस टीम ने सोमवार को गश्त के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शाहबाज पुत्र वहीद निवासी मौहल्ला सराय कस्बा रामपुर मनिहारान, जनपद सहारनपुर (उम्र करीब 40 वर्ष) को निकट पीठ बाजार स्थित बाईपास रोड नया बाजार के पास पानी की  टंकी के सामने राज विहार कॉलोनी के गेट के अंदर से पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद लोहे का कटर 'तार काटने वाला' बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त शाहबाज के विरूद्ध थाना हाजा रामपुर मनिहारान पर मुकदमा अपराध संख्या 0096/26 धारा 351(4) 333/109(1) 351(3) बी एन एस का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त शाहबाज पुत्र वहीद निवासी मौहल्ला सराय थाना रामपुर मनिहारान के विरूद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई गई। उपरोक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम के उपनिरीक्षक ललित कुमार व 1069 कांस्टेबल अंकित कुमार थाना रामपुर मनिहारान शामिल रहे।