Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: ‘जनता दर्शन’ मेंयोगी आदित्यनाथ ने सुनीं लोगों की शिकायतें, त्वरित समाधान के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 10/03/2026 10:43:33 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 10/03/2026 10:43:33 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित “जनता दर्शन” कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित “जनता दर्शन” कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों का प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें भूमि विवाद, पुलिस संबंधी मामले, स्वास्थ्य, राजस्व तथा अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रत्येक मामले में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।