-
☰
उत्तर प्रदेश: अतिक्रमण पर कार्रवाई, 4 दुकानें ध्वस्त, तालाब से हटाया कब्जा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गयी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पेपर मिल रोड पर जेसीबी से चार दुकानों का अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गयी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पेपर मिल रोड पर जेसीबी से चार दुकानों का अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। ब्रजेश नगर पुल के नीचे भी अनेक दुकानों का अतिक्रमण हटाते हुए दो दुकानों पर जुर्माना लगाया गया। ताहरपुर के तालाब पर एक व्यक्ति ने कब्जा कर अवैध रुप से उसमें लगाए गए सैकड़ों पेड़ों को भी उखड़वाया गया। पेपर मिल रोड पर टीन शेड डालकर चार दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया गया था। जिसकी शिकायत कुछ लोगों द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गयी थी। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर प्रर्वतन दल ने पेपर रोड पहुंचकर जेसीबी से टीन शेड सहित सभी अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा ब्रजेश नगर पुल के नीचे भी करीब एक दर्जन दुकानों का अतिक्रमण हटाते हुए दो दुकानों से दो हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी गुरुंग ने बताया कि ताहरपुर स्थित एक तालाब में अवैध रुप से पोपुलर के सैकड़ों पेड़ लगाकर अवैध रुप से कब्जा कर लिया था। नगरायुक्त के निर्देश पर प्रवर्तन दल ने नगर निगम क्षेत्रांतर्गत ताहरपुर पहुंचकर अवैध रुप से लगाए गए समस्त पेड़ उखड़वा दिए। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी गुरुंग, हरिप्रकाश कसाना सहित प्रवर्तन दल व निगम की राजस्व टीम शामिल रही।
छत्तीसगढ़: करंजी चौकी में होली शांति समिति बैठक, पुलिस की पैनी नजर और नियमों का कड़ा पालन तय
उत्तर प्रदेश: अतुल यादव ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बिजली कनेक्शन में असफलता का आरोप
उत्तर प्रदेश: राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को किया नमन
उत्तर प्रदेश: नशीला पदार्थ खिलाकर लूट व मौत के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मेला आयोजित, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान
छत्तीसगढ़: डिजिटल नागरिक सहभागिता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी किया गया आयोजित