-
☰
उत्तर प्रदेश: अष्टभुजा चौकी में नाबालिग से मारपीट का आरोप, जांच शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के थाना विंध्याचल क्षेत्र अंतर्गत अष्टभुजा चौकी से एक गंभीर मामला सामने आया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के थाना विंध्याचल क्षेत्र अंतर्गत अष्टभुजा चौकी से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां चौकी पर तैनात दरोगा सुनील कुमार मिश्रा और सिपाही धर्मेंद्र पाल पर एक नाबालिग युवक की पिटाई का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक, जो अष्टभुजा चौकी क्षेत्र के गोपालपुर मड़गुड़ा गांव का निवासी है, को दो दिन पहले अष्टभुजा मंदिर के पास से चौकी पर ले जाया गया था। आरोप है कि वहां उसके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग को लेकर पिछड़ा वर्ग आयोग के मंत्री सोहन लाल श्रीमाली से गुहार लगाई है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आगे की कार्रवाई और जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।
उत्तर प्रदेश: डॉ. अनिल कुमार ने शिक्षक प्रशिक्षण में AI आधारित शिक्षण विधियों पर दिया मार्गदर्शन
छत्तीसगढ़: खरीफ 2026-27 के लिए खाद और बीज की सुनिश्चित व्यवस्था पर कृषि समीक्षा की हुई बैठक
छत्तीसगढ़: ई-कोष पोर्टल पर ओ.टी.सी. चालान प्रशिक्षण, 1 अप्रैल से ऑनलाइन व्यवस्था हुई लागू
उत्तर प्रदेश: पेड़ का सूखा टहना गिरने से महिला की हुई मौत
उत्तर प्रदेश: अमरावती मजार के पास गेहूं के खेत में लगी आग, 1.5 बीघा फसल जलकर राख