-
☰
उत्तर प्रदेश: प्रेम विवाह से नाराज़ भाई ने बहन की गला घोंटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संभल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 19 वर्षीय मुस्लिम युवती की उसके ही बड़े भाई ने गला घोटकर हत्या कर दी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संभल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 19 वर्षीय मुस्लिम युवती की उसके ही बड़े भाई ने गला घोटकर हत्या कर दी। परिवार को युवती का गांव के एक हिंदू युवक से प्रेम संबंध और कथित शादी मंजूर नहीं थी। बताया जा रहा है कि युवती का गांव के ही एक हिंदू (सैनी) युवक से पिछले एक साल से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे। युवक के परिवार वाले शादी के लिए तैयार थे, लेकिन युवती का परिवार इसके खिलाफ था। बुधवार को युवती अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई और दोनों ने थाने पहुंचकर सुरक्षा की मांग की। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे शादी कर चुके हैं। थाना प्रभारी ने दोनों परिवारों को बुलाकर बातचीत कराई। युवती ने साफ कहा कि वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। इसके बाद पुलिस ने उसे युवक के साथ भेज दिया। युवक उसे लेकर अमरोहा स्थित रिश्तेदारी में चला गया। ग्राम प्रधान की मदद से घर वापसी अगले दिन युवती के पिता ने ग्राम प्रधान की मदद ली। आरोप है कि प्रधान ने मामला रफा-दफा करने के नाम पर तीन लाख रुपये की मांग की। परिजनों के मुताबिक डेढ़ लाख रुपये देने के बाद युवती को वापस घर लाया गया। घर लाने के बाद परिवार ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने फैसले पर अड़ी रही। इसी बात से नाराज होकर युवती के बड़े भाई ने रात में दुपट्टे से उसका गला घोटकर हत्या कर दी। बाद में आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी और अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पोस्टमॉर्टम के बाद शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच युवती के शव को दफना दिया गया। पिता का बयान- पिता ने कथित रूप से कहा कि “हम मुसलमान हैं और वह लड़का हिंदू है। बिरादरी से बाहर शादी कैसे कर देते? बिरादरी का होता तो शादी कर देते।” लड़के की मां ने पुलिस को बताया कि दोनों ने करीब दो महीने पहले बिना किसी को बताए शादी कर ली थी और पिछले एक साल से रिश्ते में थे। पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। ग्राम प्रधान पर लगाए गए पैसों की मांग के आरोपों की भी जांच की जा रही है। यह घटना एक बार फिर तथाकथित “ऑनर किलिंग” की भयावह मानसिकता को उजागर करती है, जहां परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा के नाम पर अपनी ही संतान की जान ले ली जाती है। कानून ऐसे मामलों में सख्त सजा का प्रावधान करता है, लेकिन सामाजिक सोच में बदलाव की जरूरत आज भी बनी हुई है।
छत्तीसगढ़: करंजी चौकी में होली शांति समिति बैठक, पुलिस की पैनी नजर और नियमों का कड़ा पालन तय
उत्तर प्रदेश: अतुल यादव ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बिजली कनेक्शन में असफलता का आरोप
उत्तर प्रदेश: राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को किया नमन
उत्तर प्रदेश: नशीला पदार्थ खिलाकर लूट व मौत के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मेला आयोजित, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान
छत्तीसगढ़: डिजिटल नागरिक सहभागिता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी किया गया आयोजित