Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: अरविंद झंझोट बोले- महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं आयरन लेडी इंदिरा गांधी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 20/11/2026 10:29:14 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 20/11/2026 10:29:14 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शामली जिले में गुरुवार, 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की ओर से कैराना रोड स्थित जिला उपाध्यक्ष डॉ. रामपाल कश्यप के संस्थान में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महासचिव अरविंद झंझोट ने की, जबकि संचालन डॉ. रामपाल कश्यप ने किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शामली जिले में गुरुवार, 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की ओर से कैराना रोड स्थित जिला उपाध्यक्ष डॉ. रामपाल कश्यप के संस्थान में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महासचिव अरविंद झंझोट ने की, जबकि संचालन डॉ. रामपाल कश्यप ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. रामपाल कश्यप और अरविंद झंझोट ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिला महासचिव एवं कांग्रेस जन समर्थन अभियान समिति के अध्यक्ष अरविंद झंझोट ने कहा कि इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। उन्होंने अपने कार्यकाल में निर्भीकता और दृढ़ नेतृत्व के साथ देश का शासन किया तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की शक्ति और प्रतिष्ठा को मजबूत किया।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की प्रगति के साथ महिलाओं, किसानों, व्यापारियों, मजदूरों और कमजोर वर्गों के हित में भी काम किया। उनके साहस और नेतृत्व के कारण उन्हें आयरन लेडी के नाम से जाना गया। आज भी वह देश की महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। महिलाएं शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़कर राष्ट्र की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

डॉ. रामपाल कश्यप ने कहा कि सभी को महापुरुषों और राष्ट्र के लिए समर्पित व्यक्तित्वों के विचारों से प्रेरणा लेकर देश की तरक्की के लिए कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पुंडीर, जिला सचिव प्रमोद कश्यप और पीसीसी सदस्य जबरपाल सिंह सहित कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: 4,700 से अधिक महिलाएं ब्रांड से जुड़ीं, ठेकुआ, शहद, अगरबत्ती और हर्बल साबुन को मिल रही नई पहचान

उत्तर प्रदेश: शाम छह बजे बजेगा चेतावनी सायरन, ब्लैकआउट और राहत-बचाव कार्यों का किया जाएगा अभ्यास

उत्तर प्रदेश: डीएवी स्कूल में जागरूकता गोष्ठी आयोजित, छात्र-छात्राओं और वाहन चालकों को दी गई सुरक्षा की जानकारी

उत्तर प्रदेश: अर्चना पांडेय को भाजपा महिला मोर्चा में मिली क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश: चाचा नेहरू पार्क में जयंती पर जुटे नागरिक, वीरांगना के शौर्य और बलिदान को किया याद

हरियाणा: महिला सहित दोनों आरोपी लंबे समय से चल रहे थे फरार, अदालत ने घोषित किया था PO


Featured News